• होम
  • ज्योतिष
  • Holi 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी होली, 7 या 8 मार्च? यहां जानिए होलिका दहन होगा किस दिन 

Holi 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी होली, 7 या 8 मार्च? यहां जानिए होलिका दहन होगा किस दिन 

Holi 2023 Kab Hai: जल्द ही आने वाला है होली का त्योहार. सही तारीख को लेकर हो रही है उलझन तो यहां जान लीजिए सही जवाब. 

Written by , Edited by Updated : February 03, 2023 8:13 AM IST
Holi 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी होली, 7 या 8 मार्च? यहां जानिए होलिका दहन होगा किस दिन 
Holi Date in 2023: जानिए होली और होलिका दहन का सही दिन. 
FacebookTwitterWhatsAppInstagramLinkedinKoos

Holi 2023: प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है. यह 2 दिन का त्योहार है जिसमें पहला दिन होलिका दहन (Holika Dahan) जिसे छोटी होली और दूसरा दिन रंग खेलने का होता है जिसे बड़ी होली भी कहते हैं.  होली के दिन गुलाल से खेला जाता है. इस दिन लोग दिल के बैर भुलाकर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन की शुरूआत हिरण्यकश्यप की बहन होलिका (Holika) के अग्नि दहन से हुई थी जिस चलते होलिका दहन किया जाने लगा और अगले दिन रंगों से होली खेली गई. जानिए इस साल किस दिन होलिका दहन होगा और किस दिन खेली जाएगी होली, 7 या 8 मार्च. 

Jaya Ekadashi 2023: जया एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, घर-परिवार पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 

होली 2023 की तारीख | Holi 2023 Date 

हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल 7 मार्च के दिन होलिका दहन किया जाएगा. वहीं, 8 मार्च के दिन होली मनाई जाएगी. होलिका दहन या छोटी होली का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) इस वर्ष 7 मार्च की शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक बताया जा रहा है. इस अवधि में होलिका दहन करना बेहद शुभ होगा. 

tr6n1f88

होलिका दहन की कथा 

होलिका दहन की कथा तो हम सभी बचपन से सुनते ही आए हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में एक राजा रहता था जिसका नाम हिरण्यकश्यप था. हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद (Prahlad) भगवान विष्णु का परम भक्त था. हिरण्यकश्यप को यह कदा ही पसंद नहीं था कि उसका पुत्र विष्णु भगवान की पूजा में लीन रहे जिस चलते वह अपने पुत्र को मारने को प्रयासरत था. एक बार हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठने को कहा.

कथा के अनुसार होलिका को आग में ना जलने का वरदान प्राप्त था, परंतु भगवान विष्णु के प्रकोप से होलिका अग्नि में जलकर भस्म हो गई और प्रहलाद बच गया. इसके बाद से ही होलिका दहन प्रचलन में आई और हर साल होलिका दहन किया जाने लगा. 
 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन 5 पौधों को लगाना माना जाता है बेहद शुभ, बनी रहती है सुख-समृद्धि 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)