भोलेनाथ की पूजा में इस रंग के कपड़े पहनने माने जाते हैं शुभ, कुछ बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी

Lord Shiva : भोलेनाथ को खुश करने के लिए शिव पूजा में भक्तों को किस रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, आप भी जानें.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Lord shiva : माना जाता है कि इस रंग को शिव पूजा में पहनने से खुश हो सकते हैं महादेव.
istock

Shiv Puja: भोलेनाथ के भक्तों के बीच शिव पूजा का विशेष महत्व होता है. भक्त शिवजी की पूरे मन से पूजा-अर्चना करते हैं. माना जाता है कि जो लड़कियां सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) का व्रत रखती हैं उन्हें अच्छे और योग्य वर की प्राप्ति होती है. हालांकि, शिवजी की पूजा लड़के भी बड़े चाव से करते हैं. यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए क्या पहनना पूजा के समय सबसे सही व शुभ माना जाता है. इस रंग के कपड़े हर सोमवार या उसके अलावा भी शिव पूजा में पहने जा सकते हैं.

शिव पूजा में क्या पहनना माना जाता है शुभ | What is considered to be auspicious to wear on Shiv Puja

शिव पूजा में हरा रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि हरा पहनने वालों से भोलेनाथ (Bholenath) प्रसन्न होते हैं. हरे रंग के सूती कपड़ों के अलावा लाल, सफेद, पीला और संतरी रंग पहनना भी शुभ माना जाता है. शिव पूजा में काले रंग के कपड़ों को पहनना पूरी तरह वर्जित मानते हैं. कहा जाता है कि काले रंग के कपड़े शिव जी (Shiv Ji) को बिल्कुल पसंद नहीं हैं. लड़कों का इस दिन धोती पहनना भी शुभ माना जाता है. 

ध्यान रखें ये बातें


शिव पूजा के दिन लड़कियां बेहद शौक से तैयार होना पसंद करती हैं. ऐसे में पूजा करने मंदिर जाते हुए उन्हें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. 

- माना जाता है कि बहुत ज्यादा मेकअप करके पूजा नहीं करनी चाहिए. आप जितने सादे-भाव से पूजा करते हैं उसे उतना ही अच्छा माना जाता है. 

- नए वस्त्र धारण करने को अनिवार्य नहीं माना जाता लेकिन पूजा के लिए बिना धुले कपड़े पहनकर जाने को गलत कहते हैं. 

- भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे शिवलिंग (Shivalinga) पर चढ़ायी गई सामग्री का सेवन ना करें क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इसे अशुभ कहा गया है. 

- जो व्रत रखते हैं उन्हें काले के साथ-साथ डार्क रंग के कपड़े पहनने से भी मना किया जाता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Delhi NCR Earthquake Today: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके! | Breaking News
Topics mentioned in this article