Chandra Grahan 2023: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Lunar Eclipse: 5 मई के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. जानिए इस ग्रहण से जुड़ी कुछ जरूरी बातें यहां.

विज्ञापन
Read Time: 26 mins
Chandra Grahan Effects: चंद्र ग्रहण डाल सकता है राशियों पर असर. 
istock

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण (penumbral lunar eclipse) होगा और भारत में दृश्य नहीं होगा. विभिन्न राशियों के लोगों पर इसका असर जरूर होगा. जानिए आपकी राशि पर चंद्रग्रहण का क्या असर होगा. यह राशिफल चंद्रराशि के आधार पर है. आपकी कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में है उसे आपकी चंद्रराशि कहते हैं. राशि के अनुसार चंद्रग्रहण का प्रभाव जानकर आप विभिन्न उपाय करके इसके दुष्प्रभाव से बच सकते हैं.

राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव | Lunar Eclipse Effects On Zodiac Signs

मेष

साल के पहले चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का असर आपके पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन पर पड़ सकता है. इस दौरान आपके मतभेद बढ़ेंगे और किसी कार्य को करने में आपका मन नहीं लगेगा. जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का अहंकारपूर्ण व्यवहार ना करें. उपाय- भगवान शिव के पंचाक्षर का जाप करें.

वृषभ

चंद्र ग्रहण के असर के चलते आपको नौकरी में परेशानी आ सकती है. आपके विरोधी ज्यादा सक्रिय रहेंगे. इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर भी इसका असर रहेगा. ज्यादा धूप में घूमने से आपको बचना होगा. उपाय - भगवान शिव का जलाभिषेक करें.

मिथुन

मिथुन राशि पर चंद्रग्रहण का असर सामान्य रहेगा. हालांकि इस दौरान आपको लाभ हो सकता है, लेकिन प्रेम-प्रसंग के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा. विद्यार्थी अपना समय सोशल मीडिया पर बर्बाद कर सकते हैं. उपाय - गणेशजी की आराधना करें.

Advertisement
कर्क

कर्क राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के असर के चलते जमीन-जायदाद से जु़ड़े काम में ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. माता की सहमति से अच्छा कार्य कर पाएंगे. किसी भी तरह के बड़े निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. उपाय- मां का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें.

सिंह

सिंह राशि (Leo) के लिए चंद्रग्रहण के असर के चलते अपने छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं. ऐसा लगेगा जैसे भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है. आत्मविश्वास में कमी लगेगी. ज्यादा उत्साह में आकर कार्य करने से बचें. उपाय - चंद्रग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करें.

Advertisement
कन्या

चंद्रग्रहण के कारण कन्या राशि के लोगों का परिवार के साथ विवाद हो सकता है. इस दौरान धन की चिंता आपको होगी और पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद भी सामने आ सकता है. वाहन आदि का प्रयोग ध्यान से करें. उपाय - भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें.

तुला

चंद्र ग्रहण के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है. किसी बात को लेकर आप ज्यादा परेशान भी हो सकते हैं. इस दौरान किसी से मतभेद हो सकता है और छोटी बहस बड़े विवाद या झगड़े का कारण बन सकती है. उपाय - ज्यादातर समय चुप रहें और अपने ईष्ट का ध्यान करें.

वृश्चिक

चंद्र ग्रहण के असर के कारण वृश्चिक राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखना होगा. अनावश्यक खर्च आपको चिंता में डाल सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में नुकसान हो सकता है. धैर्य से काम लें. उपाय - भगवान शिव की पूजा करें.

धनु

चंद्र ग्रहण के कारण आपको किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने जाना पड़ सकता है और धन भी खर्च करना पड़ सकता है. आय प्रभावित होगी और मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं. बेहतर होगा आप ज्यादातर समय मौन रहें. उपाय - गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें.

Advertisement
मकर

चंद्र ग्रहण के असर के कारण व्यावसायिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अभी नौकरी बदलने का विचार त्याग देना चाहिए. बिजनेस में भी अभी कुछ नया करने से बचें. उपाय -  भगवान शिव के साथ श्री गणेशजी के मंत्रों का जाप करें.

कुंभ

चंद्र ग्रहण के कारण आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है. पिता से भी मतभेद हो सकते हैं. यात्रा करने में आपको सावधानी रखनी होगी. किसी भी कार्य की सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी. उपाय - जल में काले तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें.

Advertisement
मीन

चंद्रग्रहण के कारण आपकी राशि के लोगों को दुर्घटना का भय बना रहेगा. इस दौरान वाहन या इलेक्ट्रिक सामानों का उपयोग बेहद ध्यान से करें. लंबी अवधि के निवेश करने से पहले अच्छे विशेषज्ञों की सलाह लें. उपाय - भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप लगातार करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article