Zepto delivery partner: कभी सोचा है कि आधी रात को किया गया एक छोटा सा ऑर्डर किसी की सुबह की फ्लाइट बचा सकता है. शहर सो रहा था, घड़ी तीन बजा रही थी और घर में बेचैनी का आलम था. फोन बंद था, वक्त हाथ से फिसल रहा था और एक फैसला लेना जरूरी था, तभी दिमाग में एक ऐसा खयाल आया, जिसने ना सिर्फ हालात संभाले बल्कि Zepto को अलार्म घड़ी से भी आगे का किरदार दे दिया. यही से शुरू होती है वो कहानी, जो आज सोशल मीडिया पर मुस्कान और हैरानी दोनों बिखेर रही है.
आधी रात की परेशानी, और Zepto का कमाल (Zepto viral news)
LinkedIn पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में investment banker Rishabh Agarwal ने बताया कि कैसे Zepto ने उनकी बहन की फ्लाइट बचा ली. उनकी बहन की सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी और उन्हें 3 बजे उठना था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था 3:15 बजे मां का फोन आया...फोन बंद, बहन का कोई जवाब नहीं. ऐसे में या तो 40 मिनट दूर जाकर देखो या फिर दिमाग लगाओ. रिषभ ने दूसरा रास्ता चुना...Zepto ऑर्डर.
डिलीवरी नहीं, इमरजेंसी चेक (Not Just Delivery, An Emergency Check)
उन्होंने आगे बताया कि, 3:20 बजे ऑर्डर प्लेस हुआ और डिलीवरी पार्टनर विकास भाई को पूरी बात समझाई गई. उन्होंने बिना देर किए मदद के लिए हामी भर दी. 10 मिनट तक कॉल पर रहे और 3:30 बजे ऑर्डर डिलीवर कर दिया. दरवाजा खुला, बहन जाग गई और फ्लाइट समय पर पकड़ ली.
ये भी पढ़ें:-बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में दिए ऐसे गिफ्ट, देख सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
Zepto टीम की मजेदार प्रतिक्रिया (Zepto Team Reacts with Humor)
इस पोस्ट पर Zepto के टॉप एग्जीक्यूटिव्स ने भी रिएक्ट किया. किसी ने कहा, 'हम अलार्म बेचते थे, अब खुद अलार्म बन गए.' किसी ने विकास भाई की तारीफ की, तो किसी ने इसे real-life reliability का सबसे अच्छा उदाहरण बताया. आज मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में quick commerce services सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि भरोसे का दूसरा नाम बन रही हैं. ये कहानी बताती है कि टेक्नोलॉजी कैसे इंसानी जरूरतों के साथ घुल मिल रही है.
ये भी पढ़ें:-शादी की तलाश में एक्सेल शीट बना बैठा दूल्हा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














