अफ्रीका तक पहुंचा बिहार का रंग, जांबिया में ‘लॉलीपॉप लगेलू’ पर थिरके लोग, वीडियो मचा रहा है धमाल

जांबिया में बिहार दिवस पर लोगों ने ‘लॉलीपॉप लगेलू’ गाने पर खूब डांस किया. खास बात ये रही कि सभी ने भारतीय कपड़े पहने थे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर बिहारी संस्कृति के विदेश तक पहुंचने पर खुशी जता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विदेश में दिखा बिहार का स्वैग, जांबिया में ‘लॉलीपॉप लगेलु’ पर मचा धमाल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफ्रीकी देश जांबिया में बिहार दिवस 2026 का जश्न मनाया जा रहा है. इस वीडियो में स्थानीय लोग भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लगेलू' पर पूरे मजे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि कार्यक्रम में शामिल लोग साड़ी, लहंगा और कुर्ता-पजामा जैसे ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस में सजे हुए हैं. वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और प्राउड भी फील कर रहे हैं कि बिहार की संस्कृति अब देश की सीमाओं को पार कर अफ्रीका तक पहुंच चुकी है.

जांबिया में सजा बिहार दिवस का मंच

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जांबिया के किसी शहर में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया था. स्टेज को बिहार की झलक देने के लिए खास तौर पर सजाया गया था. जहां बैकड्रॉप में बिहार का नक्शा, तिरंगा और बौद्ध विहार के चित्र नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने रंग-बिरंगी साड़ियां पहनी हुई थीं, जबकि पुरुष पारंपरिक कुर्ता-पजामा में दिखे.

डांस के दौरान एक युवक माइक पर गाना गुनगुनाता नजर आता है, जबकि बाकी लोग ताल पर थिरकते हुए पूरे माहौल को दिलचस्प बना देते हैं. दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाते दिखे. 

Advertisement

‘लॉलीपॉप लगेलु' का ग्लोबल क्रेज

बिहारी गीत ‘लॉलीपॉप लगेलू' लंबे समय से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पॉपुलर रहा है, लेकिन अब इसका जादू ग्लोबल स्तर पर भी देखने को मिल रहा है. जांबिया में इस गाने पर लोगों का उत्साह ये साबित करता है कि, संगीत और नृत्य भाषा और सीमाओं से परे होते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, जांबिया वाले भी अब बिहारी लग रहे हैं, तो कुछ ने इसे कल्चरल यूनिट का उदाहरण बताया.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article