ये है 'दुनिया की सबसे पतली कार', किसी अजूबे से नहीं है कम, Video देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में एक इतालवी इन्वेंटर को एक मॉडिफाइड फिएट पांडा की सवारी करते हुए दिखाया गया है जिसे उसने दुनिया की सबसे पतली कार में बदल दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वीडियो में देखें दुनिया की सबसे पतली कार

इंटरनेट की दुनिया में अनोखी चीजें झटपट से छा जाती हैं और लोगों के बीच चर्चा में आ जाती हैं. एक ऐसी ही अपरंपरागत और अनोखी कार इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस कार को देख आपका दिमाग भी घूम जाएगा. इसे दुनिया की सबसे पतली कार (Worlds Thinnest Car) बताया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में एक इतालवी "इन्वेंटर" Italian "inventor" को एक मॉडिफाइड फिएट पांडा (Fiat Panda) की सवारी करते हुए दिखाया गया है जिसे उसने दुनिया की सबसे पतली कार में बदल दिया है.

इंस्टाग्राम पर यूजर डिसिरेलू (@dicirelu) द्वारा शेयर की गई क्लिप में, एक शख्स बेहद पतली कार को आसानी से चलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वाहन इतना संकरा है कि इसमें केवल एक व्यक्ति ही बैठ सकता है. कार में चार पहिए हैं, लेकिन उनके बीच की दूरी बहुत कम है.

नीचे दिया गया वीडियो देखें:

यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां कुछ यूजर इस अनोखे आविष्कार से इंप्रेस हुए, वहीं अन्य ने इसका मज़ाक उड़ाया. एक यूजर ने लिखा, "मैं उसे मोटरसाइकिल रेस की तरह तेज़ रफ्तार से मोड़ लेते देखना चाहता हूं." जबकि दूसरे ने लिखा, ये टूथपिक जैसा दिखता है.

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब कोई असामान्य कार सोशल मीडिया पर यूं चर्चा में आई हो. कुछ समय पहले दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली कार सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें एक इंसान लेट कर ड्राइव कर रहा था. कार में न सीट थी और न ही टायर, फिर भी ये आसानी से चल रही थी, ऐसा लग रहा था ये फ्लोर पर रेंग रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में नहीं, यहां है 'पंचायत' सीरीज का असली फुलेरा गांव, शूटिंग लोकेशन की तस्वीरें वायरल, देखें

Advertisement

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से कैसे निकला अमेरिकी पायलट? हॉलीवुड फिल्म जैसा 'रेस्क्यू ऑपरेशन' | Trump
Topics mentioned in this article