लेट आने पर सैलरी से कटे 11,000 रुपये! महिला ने ऐसे बयां किया दर्द, बोली- पॉलिसी समझती हूं, पर इतना कट क्यों?

लेट आने की वजह से ₹11,000 रुपये की सैलरी कटने पर एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है. इस घटना ने ऑफिस नियम और कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों पर बड़ी बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सैलरी डे बना तनाव! 11,000 रु कटने पर महिला का दर्द हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक कामकाजी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी सैलरी से 11,000 रुपये कटने का दर्द बता रही है. इस वीडियो ने ऑफिस पॉलिसी, लेट आने के नियम और कर्मचारियों की परेशानियों पर नई बहस छेड़ दी है.

लेट आने पर कटे 11,000 रुपये

महिला, जिसका नाम स्वाति बताया जा रहा है, उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि फरवरी की सैलरी आने पर 11,000 रुपये की कटौती कर दी गई. उन्होंने बताया कि पहले इस मुद्दे पर कंपनी से बात भी हुई थी और उन्हें उम्मीद थी कि उनकी स्थिति को समझा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. स्वाति ने कहा, 11,000 रुपये कोई छोटी रकम नहीं है, खासकर उनके लिए जो पूरी तरह अपनी सैलरी पर निर्भर होते हैं.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट बना वजह

स्वाति ने बताया, कि कई बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट की देरी के कारण वह समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पाईं. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के साथ बातचीत में उन्हें लगा था कि उनकी मजबूरी को समझा जाएगा, लेकिन सैलरी स्लिप देखकर उन्हें झटका लगा.

देखें Video:

Advertisement

नंबर नहीं, सर्वाइवल है...

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, कि सैलरी में कटौती सिर्फ एक आंकड़ा नहीं होती, बल्कि यह सीधे-सीधे इंसान की जिंदगी और खर्चों पर असर डालती है. उनके मुताबिक, जब आप पूरी तरह अपनी कमाई पर निर्भर होते हैं, तो ऐसी कटौती सर्वाइवल जैसी लगती है. 

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने कहा, कि इतनी बड़ी कटौती गलत है और कंपनियों को कर्मचारियों की मजबूरी समझनी चाहिए. वहीं, कुछ ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर होते हैं और उनका पालन जरूरी है. कई यूजर्स ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्याओं को भी बड़ी वजह बताया.

Advertisement

कई लोगों ने यह भी माना कि ऐसी स्थिति बहुत आम है, लेकिन लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं करते. कुछ यूजर्स ने कहा कि सैलरी डे खुशी देने के बजाय कई बार तनाव लेकर आता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दूल्हा कंधे पर, मेहमानों के सिर पर सामान! पहले नहीं देखी होगी ऐसी बारात, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा

आपके बैग में हाथी है... एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के दौरान निकली ऐसी चीज, सुनते ही चौंके लोग और फिर जो हुआ...

Advertisement

वेडिंग या वेल्डिंग? दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, 4 करोड़ लोगों ने देखा Video

Featured Video Of The Day
Ahmedabad Air India Plane Crash जहां हुआ, देखिए वहां अभी कैसे हैं हालात | NDTV Ground Report