घर खोना किसी को खोने जैसा लगा... सिर्फ 1 घंटे में छिन गया घर! बेंगलुरु की महिला की कहानी ने छुआ लोगों का दिल

बेंगलुरु में एक महिला ने सिर्फ 1 घंटे की देरी में अपना पसंदीदा 1BHK घर खो दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस कहानी ने शहर के तेज़ और प्रतिस्पर्धी रेंटल मार्केट की सच्चाई उजागर कर दी है, जहां छोटी सी देरी भी भारी पड़ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1 घंटे की देरी पड़ी भारी! बेंगलुरु में महिला के हाथ से फिसला 1BHK, वायरल हुई कहानी

आज के समय में बड़े शहरों में घर ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है. खासकर जब बात बेंगलुरु जैसे शहर की हो, जहां हर दिन हजारों लोग अपने सपनों के साथ आते हैं. लेकिन, कभी-कभी ये सपना एक छोटे से फैसले या थोड़ी सी देरी की वजह से टूट भी जाता है. ऐसी ही एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु की एक महिला ने शहर के तेज़ और प्रतिस्पर्धी रेंटल मार्केट की हकीकत सबके सामने रखी. महिला, जो इंस्टाग्राम पर @namma_rants नाम से जानी जाती हैं, ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई. उन्होंने बताया, कि वह हाल ही में बेंगलुरु शिफ्ट हुई थीं और पिछले एक महीने से एक फुली फर्निश्ड 1BHK घर की तलाश कर रही थीं. काफी समय बाद उन्हें एक घर पसंद आया, लेकिन इसके लिए उन्हें कई समझौते भी करने पड़े, जबकि किराया वही था.

देखें Video:

सिर्फ 1 घंटे में बदल गई कहानी

महिला ने बताया, कि उन्होंने मकान मालिक की लगभग सभी शर्तें मान ली थीं और डील फाइनल करने के लिए सिर्फ 1 घंटे का समय मांगा. लेकिन, जब वह एक घंटे बाद एडवांस देने के लिए तैयार हुईं, तो उन्हें पता चला कि घर किसी और को दे दिया गया है. मकान मालिक ने बताया, कि इस बीच किसी और ने तुरंत एडवांस दे दिया और घर ले लिया.

Advertisement

घर खोना किसी को खोने जैसा लगा...

इस घटना के बाद महिला काफी दुखी हो गईं. उन्होंने कहा, कि यह अनुभव इतना भावुक कर देने वाला था कि उन्हें लगा जैसे उन्होंने किसी अपने को खो दिया हो. वह पूरे दिन परेशान रहीं और अपनी भावनाएं ठीक से व्यक्त भी नहीं कर पाईं. अब उन्हें फिर से अगले दिन से घर की तलाश शुरू करनी पड़ेगी.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था, सिर्फ 30 मिनट की देरी में घर चला गया. दूसरे ने कहा, चिंता मत करो, इससे बेहतर घर जरूर मिलेगा. कई लोगों ने बेंगलुरु की रेंटल मार्केट को बहुत तेज़ और प्रतिस्पर्धी बताया, जहां थोड़ी सी देरी भी भारी पड़ सकती है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जेल जैसी लगती थी जिंदगी... UK में 40 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौट आया युवक, वजह सुन सोच में पड़ जाएंगे आप

नौकरी जाने के बाद शुरू किया फूड बिज़नेस, अब विदेश में ‘बिहारी फ्लेवर' बेचकर कमा रहे 1.3 करोड़ रुपये महीना

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, Video में बताया कैसा रहा अनुभव, बोली- डर के साथ आई थी...

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, PM Modi का भव्या Road Show
Topics mentioned in this article