रांची की रहने वाली आयुषी सिंह ने दावा किया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए बताया कि उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को डायरिया हो गया. आयुषी के अनुसार, वे 27 मार्च को ट्रेन नंबर 22500 (BSB-DGHR वंदे भारत एक्सप्रेस) के कोच E1 में यात्रा कर रही थीं.
सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा
आयुषी सिंह ने अपने पोस्ट में रेलवे अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है, उन्होंने इसे जानलेवा एलर्जी तक बताया. साथ ही उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट की तस्वीर भी शेयर की, जो रांची के एक अस्पताल की बताई जा रही है. उन्होंने लिखा कि ट्रेन में दिया गया खाना बेहद खराब क्वालिटी का था और स्टाफ ने उनकी शिकायत पर ठीक से ध्यान नहीं दिया. इसके अलावा, उन्होंने पानी के स्वाद पर भी सवाल उठाए.
IRCTC ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने जवाब देते हुए कहा कि 27 मार्च को उसी ट्रेन में दिए गए खाने की जांच की गई थी और वह संतोषजनक पाया गया. उस दिन किसी अन्य यात्री की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली.
यह घटना एक बार फिर से ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. जहां एक तरफ IRCTC अपने स्टैंड पर कायम है, वहीं दूसरी ओर यात्री का अनुभव कुछ और ही कहानी बता रहा है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: IT इंटर्न की सैलरी सुन भावुक हुआ ऑटो ड्राइवर, फिर किया ऐसा काम, दिल जीतने वाली कहानी वायरल
नौकरी के लिए CV की जगह भेज दिया Blinkit का बिल! जॉब एप्लिकेशन वायरल, लोगों ने ऐसे लिए मज़े
2.3 करोड़ रु कमाने वाली महिला भी इन 5 चीजों पर कभी खर्च नहीं करती पैसा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप














