मध्य प्रदेश: अस्पताल ले जा रही महिला ने एंबुलेंस में दिया तीन बच्चों को दिया, सभी बच्चे स्वस्थ हैं

एंबुलेंस में महिला के साथ गए डॉ. संदीप मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने भोपाल से करीब 20 किलोमीटर दूर मंडीदीप के पास तीन बच्चों को जन्म दिया. मारन ने कहा कि मां और उसके तीन नवजात लड़कों को सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अस्पताल ले जाते समय 24 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि पिपलिया गोली गांव की ज्योति बाई को शुक्रवार शाम पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले गोहरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शासकीय एंबुलेंस सेवा से भोपाल के राजकीय सुल्तानिया अस्पताल भेजने के लिए कहा गया.

एंबुलेंस में महिला के साथ गए डॉ. संदीप मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने भोपाल से करीब 20 किलोमीटर दूर मंडीदीप के पास तीन बच्चों को जन्म दिया. मारन ने कहा कि मां और उसके तीन नवजात लड़कों को सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: Bihar में CM पद से हटे नीतीश कुमार, नई सरकार का फॉर्मूला तय!