हमने गलत सोचा था... मुंबई पहुंचते ही विदेशी कपल ने ऐसा क्या देख लिया, कि भारत को लेकर बदल गया नजरिया

मुंबई घूमने आए एक विदेशी कपल ने सोशल मीडिया पर माना कि भारत को लेकर उनकी धारणा कितनी गलत थी. उनके सकारात्मक अनुभव का वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारत की असली छवि की चर्चा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विदेशी पर्यटकों ने तोड़ी भारत की ‘नेगेटिव इमेज’

भारत को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली नकारात्मक छवि के बीच एक विदेशी कपल का अनुभव इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कंटेंट क्रिएटर्स पैट और जूलिया ने मुंबई पहुंचने के बाद एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने माना कि भारत को लेकर उनकी पहले की सोच गलत थी. उन्होंने बताया कि मुंबई का अनुभव उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा सकारात्मक और सुखद रहा.

ऑनलाइन सुनी बातें निकलीं गलत

अपने इंस्टाग्राम वीडियो में पैट ने कहा, कि भारत आने से पहले उन्हें लगा था कि पर्यटन स्थलों पर उन्हें काफी परेशान किया जाएगा, जैसा कि दुनिया के कई अन्य जगहों पर होता है. लेकिन, मुंबई पहुंचने के बाद उनका अनुभव बिल्कुल अलग रहा. उन्होंने कहा, यहां किसी ने हमें परेशान नहीं किया. लोग बहुत अच्छे और सहयोगी हैं. अगर आप विनम्रता से मना करते हैं, तो लोग उसका सम्मान करते हैं. उन्होंने यह भी कहा, कि ऑनलाइन अक्सर भारत को बहुत भीड़भाड़ और अव्यवस्थित बताया जाता है, लेकिन वास्तविक अनुभव इससे अलग और कहीं ज्यादा सकारात्मक है.

देखें Video:

मुंबई के माहौल ने किया प्रभावित

कपल ने मुंबई के कला घोड़ा इलाके में स्थित एलफिंस्टन कॉलेज की ऐतिहासिक इमारत की भी तारीफ की. उन्होंने इसकी वास्तुकला को बेहद सुंदर और ऐतिहासिक बताया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हम भारत को लेकर गलत थे. यह एक शानदार जगह है, अच्छे लोग और बेहतरीन माहौल.

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल की सराहना की. कई लोगों ने कहा, कि वे भारत की सकारात्मक और असली तस्वीर दिखा रहे हैं, जबकि अक्सर ऑनलाइन सिर्फ नकारात्मक बातें ही देखने को मिलती हैं. कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत के ऑफबीट और कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को भी देखने की सलाह दी. वहीं, एक यूजर ने लिखा, कि मुंबई में लोग इतने बिजी रहते हैं कि किसी को बिना वजह परेशान करने का समय ही नहीं होता. एक यूजर ने यह भी याद दिलाया कि भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है, जहां 28 राज्य, अलग-अलग भाषाएं, संस्कृति और मौसम इसे एक मिनी-उपमहाद्वीप बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह 3 बजे का Zepto ऑर्डर बना ‘अलार्म', मुंबई की महिला की छूटने से बची फ्लाइट

Advertisement

70 हज़ार का 2BHK! आखिर क्यों इतना महंगा है बेंगलुरु के इस इलाके का किराया, वायरल पोस्ट ने उठाए सवाल

70 साल की उम्र में भी अकेले चला रहीं ढाबा! 30 साल से मेहनत कर रही बुजुर्ग महिला की कहानी रुला देगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: Pakistan में 'योगी मॉडल' ट्रेंडिंग टॉपिक! इस बार योगी के बजट में क्या है? | CM Yogi
Topics mentioned in this article