शादी को लेकर पसंद-नापसंद होना आम बात है, लेकिन जब ये पसंद एकतरफा और असमान हो जाए, तो सवाल उठना भी तय है. हाल ही में एक मैचमेकर की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक तलाकशुदा IIT ग्रेजुएट की अजीब और सख्त डिमांड्स ने लोगों को हैरान कर दिया. इस मामले ने आधुनिक रिश्तों में मौजूद डबल स्टैंडर्ड और सोच पर नई बहस छेड़ दी है.
क्या है पूरा मामला?
मैचमेकर Oendrila Kapoor ने बताया, कि एक 37 साल के तलाकशुदा IIT ग्रेजुएट ने उनसे दुल्हन ढूंढने के लिए संपर्क किया. पहली नजर में वह व्यक्ति बेहद सफल दिखता था, एक बड़ी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम कर रहा था. लेकिन, जब उसने अपनी पसंद बताई, तो मामला यहीं से चर्चा में आ गया.
दुल्हन के लिए रखीं ये शर्तें
उस शख्स की डिमांड्स थीं कि लड़की की उम्र 30 साल से कम हो, कभी शादी न हुई हो, किसी भी रिश्ते में न रही हो और ब्राह्मण समुदाय से हो. हैरानी की बात ये थी कि खुद तलाकशुदा होने के बावजूद उसने इन शर्तों को गैर-समझौता बताया.
देखें Video:
‘रिसर्च' का दिया हवाला
जब Oendrila Kapoor ने उसकी सोच पर सवाल उठाया, तो उसने कहा कि उसकी डिमांड्स के पीछे रिसर्च है. उसका दावा था कि जिन महिलाओं के पहले ज्यादा रिश्ते होते हैं, उनके बेवफा होने की संभावना ज्यादा होती है. हालांकि, जब उससे पूछा गया कि क्या यही नियम उस पर भी लागू होता है, तो उसने साफ कहा, नहीं, ये तुलना सही नहीं है… क्योंकि मैं मैन हूं.
मैचमेकर ने क्यों किया मना?
मैचमेकर ने उसकी सोच को गलत बताते हुए साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ऐसी शर्तें असल में हिपोक्रेसी (दोहरा मापदंड) दिखाती हैं. जो लड़की इन शर्तों पर खरी उतरेगी, वह शायद एक तलाकशुदा व्यक्ति को स्वीकार ही न करे. उन्होंने यहां तक कहा कि, मुझे नहीं लगता कि आपके साथ कोई स्कैम हो रहा है, बल्कि आप ही इन महिलाओं के साथ गलत कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गईं. कुछ लोगों ने कहा, शादी में अपनी पसंद रखना हर किसी का हक है . वहीं, कई लोगों ने इसे जेंडर बायस (Gender Bias), डबल स्टैंडर्ड, पितृसत्तात्मक सोच बताया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: गिफ्ट खोलते ही खुशी से नाचने लगा बच्चा, 5 साल के मासूम की खुशी ने जीता दिल, Video देख याद आ जाएगा बचपन
IIT प्रोफेसर ने बर्थडे पर स्टूडेंट्स को दी दावत, फिर ऐसे किया स्वागत, Video देख दिल हो जाएगा खुश














