चलती ट्रेन, 11 सेकंड और जिंदगी से खिलवाड़...रील के चक्कर में 'मौत' को बुलावा, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

इंटरनेट पर लाइक्स बटोरने का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी माथा पकड़ लेंगे. चलती हुई ट्रेन के दरवाजे से बाहर उल्टा लटका एक युवक और उसकी बेपरवाही. आखिर क्यों चंद सेकंड की शोहरत के लिए लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौत के मुहाने पर रील का जुनून: चलती ट्रेन के बाहर लटका ये शख्स

Train Stunt Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने का बुखार आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी दौड़ में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं. चलती ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटका एक शख्स, जो शायद अपनी जान की कीमत से भी ज्यादा वायरल होने की चाहत को तवज्जो दे रहा है. 11 सेकंड की ये क्लिप एक बड़ी चेतावनी है कि, इंटरनेट पर चमकने का जुनून कैसे जान पर भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:-नाम इतना बड़ा कि सर्टिफिकेट भी छोटा पड़ जाए! मिलिए दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इंसान से, दिलचस्प है वजह

चलती ट्रेन से उल्टा लटका बंदा (dangerous train stunt)

आजकल इंटरनेट की दुनिया में 'वायरल' होना ही सब कुछ बन गया है. कुछ लोग इस दौड़ में इतने बेपरवाह हो चुके हैं कि उन्हें अपनी सांसों की डोर का भी ख्याल नहीं रहता. अभी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती हुई ट्रेन के दरवाजे से बाहर की तरफ उल्टा लटका हुआ है. इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो कोई पार्क में कसरत कर रहा हो. पर जनाब, वो पटरी पर दौड़ रही ट्रेन है और उसके हाथ की एक चूक का मतलब सीधा 'मौत' का बुलावा. 11 सेकंड की इस क्लिप में वो जितनी सहजता से लटका है, उतना ही खौफनाक उसका अंजाम हो सकता था.

Advertisement

चेहरे पर एक शिकन भी नहीं (reel craze)

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि उस लड़के के चेहरे पर डर का नामोनिशान तक नहीं है. उसने शायद ये भी नहीं सोचा कि अगर उस वक्त ट्रेन किसी खंभे या सिग्नल के पास से गुजरी होती, तो उसका क्या हाल होता. आज की पीढ़ी का रील बनाने का ये जुनून वाकई खतरनाक मोड़ ले चुका है. उसे बस इस बात से मतलब है कि कैमरा एंगल सही है या नहीं. उसे ये नहीं दिख रहा कि उसकी रील बनाने की इस 'सनक' ने न जाने कितने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

ये भी पढ़ें:-हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड तो बाद में आए, भारत में 1600 साल पहले ही बन चुके थे ऐसे शानदार स्टूडेंट हॉस्टल!

Advertisement

11 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें (Shocking Stunt Video)

ऐसे वीडियो समाज में एक गलत संदेश तो फैलाते ही हैं, साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं. लोग इन्हें देखकर खुद भी ऐसे स्टंट करने की कोशिश करते हैं, जो अक्सर जानलेवा साबित होते हैं. ये वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि आज की उस भीड़ का आईना है जो तालियों और व्यूज के लिए 'मौत' को चुनौती दे रही है. चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी पूरी दुनिया को दांव पर लगाना क्या वाकई समझदारी है. ये वीडियो एक कड़वी सच्चाई है कि रील की इस 'अंधी' दौड़ में इंसान अपनी जान से भी हाथ धो सकता है. वक्त है ठहर कर सोचने का, क्योंकि रील दोबारा बन सकती है, लेकिन जिंदगी नहीं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरों पर चलेगा बुलडोजर? | छिनेगा ममता का चुनाव निशान ?
Topics mentioned in this article
Viral Video
Train Stunt Video
Stunt Video
Dangerous Train Stunt
Reel