Viral Shoe Sniffing Video: क्या आपने कभी किसी इंसान को किसी दूसरे का जूता सूंघते देखा है? हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला लोगों को चौंका रहा है. इंटरनेट पर वायरल हुए एक छोटे से वीडियो ने एक छात्रा को लंबे वक्त से परेशान कर रहे सिरफिरे का पर्दाफाश कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि, सीसीटीवी में फ्लैट के बाहर यूनिवर्सिटी के एक छात्र को जूते सूंघते देखा गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्र को अरेस्ट कर लिया. इस अजीबोगरीब हरकत का वीडियो इंटरनेट पर आते ही हड़कंप मच गया था.
ये भी पढ़ें:-बर्फ के नीचे बिना धूप और ऑक्सीजन के कैसे सांस ले रहे जीव, खूनी झरने की नई खोज ने चौंकाया
सीसीटीवी फुटेज से सामने आई घिनौनी करतूत (Shah Alam police)
ये अजीबोगरीब मामला मलेशिया के शाह आलम से सामने आया है. जहां एक 22 साल की यूनिवर्सिटी छात्रा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में एक लड़के की घिनौनी हरकत कैद हो गई. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काली टी-शर्ट पहने एक लड़का ग्रिल के बीच से हाथ डालकर जूते निकालता है और उन्हें सूंघने लगता है. इस मामले में पीड़ित छात्रा का कहना है कि ये लड़का उसे इस साल अप्रैल महीने से ही लगातार परेशान और फॉलो कर रहा था.
Photo Credit: scmp
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन (shoe sniffer arrested)
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शाह आलम पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी दिन रात को करीब 8.30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी सारुदीन समाह के मुताबिक, आरोपी भी 20 से 25 साल का एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि, 'उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही वो नशे में था.'
ये भी पढ़ें:-स्वीडन में पली बेटी 23 साल बाद चीन पहुंची, असली मां-बाप को गले लगाकर फूट-फूट कर रो पड़ी
कड़े कानून के दायरे में आया मामला (stalking laws in Malaysia)
मलेशिया में मई 2023 से पीछा करने और परेशान करने को लेकर सख्त कानून (धारा 507A) लागू है. इस कानून के तहत किसी को डराने या परेशान करने की नीयत से पीछा करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है. वूमेन्स एड ऑर्गनाइजेशन के एक सर्वे के अनुसार, देश के करीब 88 फीसदी लोग कभी न कभी इस तरह की अजीब हरकतों या पीछा किए जाने की समस्या से परेशान हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-जर्मनी की विलेज लाइफ का फैन हुआ इंडियन यूट्यूबर, बोला- ये ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी