तौबा-तौबा! जैकेट के अंदर रेंग रहे थे 'जिंदा कॉकरोच', मेट्रो में दिखा ऐसा खौफनाक फैशन कि चकरा गया सबका सिर

दुनिया में 'सतरंगी' फैशन की कोई कमी नहीं है, लेकिन न्यूयॉर्क की सड़कों पर जो दिखा उसे देखकर तो अच्छे-अच्छों की चीख निकल जाए. एक भाई साहब ऐसी जैकेट पहनकर मेट्रो में टहलने निकले, जिसके अंदर दर्जनों जिंदा कॉकरोच (तिलचट्टे) धमाचौकड़ी मचा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फैशन का 'कीड़ा' या पागलपन? न्यूयॉर्क की सड़कों पर रेंगते कॉकरोच वाली जैकेट ने मचाया बवाल, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

cockroach jacket viral: कपड़ों के नाम पर अब तक आपने रंग-रूप के खेल तो बहुत देखे होंगे, पर क्या कभी जिंदा कॉकरोच को बदन पर रेंगते देखा है? न्यूयॉर्क की गलियों से निकला यह 'कीड़े वाला फैशन' सोशल मीडिया पर लोगों का कलेजा हलक में ला रहा है. यह कोई पागलपन है या किसी बड़े ब्रांड का 'दिमागी दही' करने वाला स्टंट? आइए जानते हैं इस रोंगटे खड़े कर देने वाले फैशन का असली सच. अगर आपको लगता है कि आपने दुनिया के सारे अतरंगी तमाशे देख लिए हैं, तो जरा ठहरिए. न्यूयॉर्क सिटी की 'सबवे' (मेट्रो) में एक शख्स को ऐसी जैकेट पहने देखा गया, जिसे देखकर बगल में खड़ा मुसाफिर भी दो हाथ दूर भाग जाए. इस भाई साहब की पफर जैकेट कोई मामूली जैकेट नहीं थी, बल्कि इसके पारदर्शी खानों में मेडागास्कर वाले बड़े-बड़े 'जिंदा कॉकरोच' कुश्ती लड़ रहे थे.

Photo Credit: pexels

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आया, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई इसे 'घिनौना' कह रहा है, तो कोई न्यूयॉर्क की 'नॉर्मल लाइफ' बताकर मजे ले रहा है, लेकिन जनाब...यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश यानी 'मार्केटिंग स्टंट' था. 'अनकॉमन एनवाई' (Uncommon NY) नाम के एक ब्रांड ने इस 'Roachcoat' को तैयार किया है, ताकि दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच सके.

ये भी पढ़ें:-जिसे रक्षक समझा वही निकला भक्षक...4 साल तक जिस कुत्ते को लाड से पाला, उसी ने चबा डाला मालकिन का चेहर

आखिर क्यों चुने गए ये कीड़े? (The Story Behind the Roach Coat Concept)

अब आप सोचेंगे कि भाई कॉकरोच ही क्यों? दरअसल, इसके पीछे एक बास्केटबॉल कनेक्शन है. एनबीए (NBA) के दौरान न्यूयॉर्क निक्स की टीम की तुलना कॉकरोच से की गई थी, क्योंकि उन्हें हराना नामुमकिन जैसा था. इसी बात को लपकते हुए ब्रांड ने 'New York Cockroaches' थीम पर यह जैकेट उतार दी.

Advertisement

गजब की मार्केटिंग! फैशन के नाम पर बना डाली 'कॉकरोच जैकेट' (cockroach coat video)

गनीमत ये है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते. इन्हें अक्सर फिल्मों और लैब में इस्तेमाल किया जाता है. वैसे फैशन के नाम पर यह प्रयोग भले ही ब्रांड को सुर्खियां दिला दे, लेकिन आम आदमी के लिए तो ये किसी डरावनी फिल्म के सीन से कम नहीं है. फैशन की दुनिया में 'यूनिक' दिखने की होड़ अब इंसानी बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है. भले ही यह एक स्टंट हो, पर रेंगते हुए कीड़ों को बदन पर सजाकर घूमना हर किसी के बस की बात नहीं है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-'कॉर्पोरेट गुलामी' और बाप का दर्द! 12 घंटे की नौकरी ने छीना मासूम का साथ, इस पिता की पोस्ट देख आंखें भर आएंगी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
"ईरान के पाले सांप के बच्चे" Iran VS Israel Panelist में आर-पार की बहस | Iran US War | Hormuz Strait