VIDEO: वंदे भारत में पैसेंजर्स को खाने की प्लेट में रेंगते मिले कीड़े, यात्री बोले- क्या हम जहर खा रहे हैं

सफर सुहाना हो या न हो, लेकिन वंदे भारत की इस थाली ने सोशल मीडिया का जायका जरूर बिगाड़ दिया है. लग्जरी के नाम पर परोसे गए इन 'रेंगते कीड़ों' वाले खाने को देखकर लोग कह रहे हैं कि, 'जनाब, ये तो सरासर विश्वासघात है.'

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वंदे भारत के शाही खाने में निकले रेंगते हुए 'बिन बुलाए मेहमान', वीडियो देख उड़े पैसेंजर्स के होश!

Vande Bharat Passenger Finds Insect In Train Meal: अब तक तो आपने सुना होगा कि 'सफर सुहाना होता है', लेकिन वंदे भारत के पैसेंजर्स के लिए ये सफर किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा. देश की सबसे हाई-टेक ट्रेन में जब यात्रियों को खाना परोसा गया, तो थाली में मटर-पनीर और दही के साथ कुछ 'जिंदा' कीड़े भी रेंगते नजर आए. देश की शान कही जाने वाली Vande Bharat Express इन दिनों अपनी रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि अपनी 'खस्ता' सर्विस के लिए चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है (Viral Video), जिसमें एक पैसेंजर अपनी दही की प्याली और खाने की प्लेट में रेंगते हुए कीड़ों को दिखा रहा है. पैसेंजर्स ने जब इसकी शिकायत की, तो वेटर और स्टाफ के पास कोई पुख्ता जवाब नहीं था.

ये भी पढ़ें:-मुफ्त की धुलाई, फिर पुलिस की कुटाई! गोवा के बीच पर फंसी गुजरात की नंबर वाली SUV, वीडियो वायरल

खाने की थाली में रेंगते मिले कीड़े (Insects in Vande Bharat Food)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि, यात्री बेहद गुस्से में हैं. एक पैसेंजर कह रहा है, 'ये देखिए, हम पैसे देकर जहर खा रहे हैं.' ताज्जुब की बात तो ये है कि जब स्टाफ को ये हरकत (Train Food Quality Issues) दिखाई गई, तो वे भी बगलें झांकने लगे. लोग इसे सरासर 'खयानत' (विश्वासघात) बता रहे हैं. पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि खाना न सिर्फ खराब था, बल्कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी था.

Advertisement

सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा (Passengers Complain about Railway Food Service)

इस पूरे मामले का वीडियो अब ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या इतनी भारी-भरकम टिकट की कीमत चुकाने के बाद भी जनता को 'दोयम दर्जे' का खाना मिलेगा? रेलवे के आला अधिकारियों ने हालांकि जांच की बात कही है, लेकिन पैसेंजर्स का कहना है कि, ये पहली बार नहीं है जब प्रीमियम ट्रेनों में ऐसा 'तमाशा' हुआ है. वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन में इस तरह की लापरवाही वाकई चिंताजनक है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
पंचतत्व में विलीन हरीश राणा, अंतिम विदाई में हर कोई रो पड़ा, देखें VIDEO