दिल तोड़ने वाले से बदला लेने का अनोखा तरीका, एक्स के नाम पर रखवाएं जानवर की पॉटी का नाम, मिलेगा सर्टिफिकेट!

अमेरिका के मैरीलैंड जू ने वैलेंटाइन डे पर अनोखी पहल शुरू की है, जहां लोग सिर्फ 5 डॉलर में अपने एक्स के नाम पर जानवर की पॉटी का नाम रखवा सकते हैं. जानिए इस मजेदार और वायरल अभियान की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैलेंटाइन डे पर जू का अनोखा ऑफर

वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां लोग अपने पार्टनर को खास गिफ्ट देने की तैयारी करते हैं, वहीं अमेरिका के एक जू ने दिल टूटे लोगों के लिए एक अनोखा और मजेदार ऑफर पेश किया है. मैरीलैंड जू (Maryland Zoo) ने डॉलर्स फॉर डंग (Dollars for Dung) नाम से एक फंडरेज़र अभियान शुरू किया है, जिसके तहत लोग अपने एक्स के नाम पर जानवर की पॉटी का नाम रख सकते हैं.

सिर्फ 5 डॉलर में मिलेगा सर्टिफिकेट

इस अनोखी पहल में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को केवल 5 डॉलर का दान देना होगा. इसके बदले जू की ओर से एक पीडीएफ सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें उस शख्स के नाम पर 'डंग' यानी गोबर/मल का नाम दर्ज होगा. जू ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, कि यह वैलेंटाइन डे पर 'दिल टूटने को हंसी में बदलने' का सबसे मजेदार तरीका है. इस अभियान से जुटाई गई राशि का उपयोग जू के संरक्षण कार्यों और दुनिया भर में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा.

पिछले साल भी मिली थी शानदार प्रतिक्रिया

मैरीलैंड जू के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शैनन ब्राउन के अनुसार, यह इस अभियान का दूसरा साल है. पिछले साल इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और लगभग 10,000 डॉलर का दान जुटाया गया था. खास बात यह रही कि 30 से ज्यादा देशों के लोगों ने इसमें भाग लिया था. जू में 1,000 से ज्यादा जानवर रहते हैं, जिनमें पनामा के गोल्डन फ्रॉग और अफ्रीकन पेंगुइन जैसे गंभीर रूप से संकटग्रस्त जीव भी शामिल हैं.

Advertisement

दूसरे जू ने भी दिया था ऐसा ही ऑफर

पिछले साल टेनेसी के मेम्फिस जू ने भी इसी तरह का अभियान चलाया था. वहां लोगों को 10 डॉलर के दान पर दो वीडियो विकल्प दिए गए थे, एक रेड पांडा के अंगूर खाते हुए का प्यारा वीडियो और दूसरा हाथी के पॉटी करने का मजेदार वीडियो. जू ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि यह वीडियो सिर्फ एक्स ही नहीं, बल्कि परेशान करने वाले पड़ोसी, बॉस या सहकर्मी के लिए भी भेजा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बेटी के साथ उसका गूगल ऑफिस देखने पहुंचे पापा-मम्मी, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, भावुक कर देने वाला Video वायरल

Advertisement

रात में एक घंटे यात्री को ढूंढता रहा, फिर लौटाया पासपोर्ट और PR कार्ड, टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी बनी मिसाल

अमेरिका में बसे भारतीय ने सुनाई मां की मेहनत की कहानी, बेबीसिटिंग कर जुटाए पैसे और विदेश में खरीदा अपना घर

Featured Video Of The Day
US-Iran War: Mideast के Ports पर मंडराया बड़ा खतरा, US Military का बड़ा Blockade | Hormuz Strait
Topics mentioned in this article