मैं डरने लगी हूं… दिल्ली में पढ़ रही लड़की का दर्द भरा पोस्ट वायरल, बोली- 'सेफ्टी अब लग्जरी बन गई है'

दिल्ली-एनसीआर में पढ़ रही उत्तराखंड की एक लड़की का Reddit पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें उसने महिलाओं की सुरक्षा और समाज की सोच पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में पढ़ रही छात्रा का दर्द: ‘8 बजे के बाद बाहर नहीं निकलती… डर लगता है’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक लड़की का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. खुद को उत्तराखंड की बताने वाली इस लड़की ने दिल्ली-एनसीआर में अपने अनुभव शेयर किए हैं, जो काफी दर्दनाक और चिंताजनक हैं.

गर्व था, लेकिन अब डर लगता है...

लड़की ने लिखा, कि वह उत्तराखंड से है और दिल्ली-एनसीआर में पली-बढ़ी है. उसे हमेशा अपनी जड़ों पर गर्व रहा, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना (बिहार में महिला के साथ बदसलूकी) ने उसे अंदर से हिला दिया. उसने कहा, कि अब उसे समाज को देखकर डर और भारीपन महसूस होता है.

क्लासमेट्स के व्यवहार से परेशान

पोस्ट में लड़की ने बताया, कि उसके कॉलेज में लगभग 70% छात्र यूपी और बिहार से हैं. हालांकि, उसने यह भी कहा कि वह सभी को एक जैसा नहीं मानती, लेकिन उसके निजी अनुभव काफी खराब रहे हैं. उसके अनुसार, कुछ लोग लड़कियों को इंसान की तरह नहीं, बल्कि ऑब्जेक्ट की तरह देखते हैं. जब वह ना कहती है, तो सामने वाला उसे स्वीकार नहीं करता.

'ट्रॉफी गर्लफ्रेंड' समझने की मानसिकता

लड़की ने यह भी लिखा कि उत्तराखंड, हिमाचल और नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कुछ लोग 'ट्रॉफी गर्लफ्रेंड' की तरह देखते हैं. इस वजह से वे बार-बार कोशिश करते हैं, चाहे लड़की की इच्छा हो या न हो. उसने बताया कि उसे स्टॉकिंग और बार-बार परेशान किए जाने जैसी चीजों का सामना करना पड़ा है.

Advertisement

इंटर्नशिप में भी नहीं मिली सुरक्षा

लड़की ने एक चौंकाने वाला अनुभव भी शेयर किया. उसने बताया कि एक लॉ इंटर्नशिप के दौरान 40 साल के एक सीनियर काउंसल ने भी उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की. इस घटना के बाद उसने उसी दिन इंटर्नशिप छोड़ दी और अपने माता-पिता से सच भी छिपा लिया. पोस्ट में लड़की ने कहा, कि अब वह शहर में रात 8 बजे के बाद बाहर निकलने से बचती है, क्योंकि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर लगता है. उसने सवाल उठाया कि 2026 में भी क्या महिलाओं की सुरक्षा एक लग्जरी बनकर रह गई है?

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी. कुछ यूजर्स ने लड़की के अनुभव से सहमति जताई, तो कुछ ने कहा कि समस्या को पूरे समाज से जोड़कर देखना चाहिए. कई लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों को बचपन से ही सही सोच और सम्मान सिखाना जरूरी है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ना सैलरी बढ़ी, ना मिला प्रमोशन… फिर भी रुक गया नौकरी छोड़कर जा रहा बेस्ट कर्मचारी, सिर्फ बॉस ने पूछा एक सवाल!

भारत और अमेरिका के सरकारी स्कूलों में इतना फर्क? NRI महिला का खुलासा सुनकर चौंक जाएंगे

40 साल से अपनी हंसी रोककर बैठी है ये महिला, कभी नहीं लाई चेहरे पर मुस्कान, वजह जानकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | तारीख पर तारीख, दुनिया में तहलका, ट्रंप के मन में आखिर क्या चल रहा? | NDTV India