सड़क पर उल्टा चल रहे ट्रक को देख घूमा लोगों का सिर, Video में देखें आखिर क्या है पूरा माजरा ?

इस ट्रक को देखने के बाद आपकी आंखें भी धोखा खा सकती है. इस ट्रक की पूरी हकीकत क्या है, यह वीडियो को देखने के बाद ही समझ आएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी बग्गी, पीछे लगा है ट्रक

'हे...हे प्रभु ये क्या हुआ है'...इस वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से भी कुछ ऐसा ही निकलने वाला है. मानना पड़ेगा जुगाड़बाजी में भारत देश से कोई नहीं जीत सकता है. काम के जुगाड़ बनाने में भारत ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ रखा है. ऐसा कोई जुगाड़ नहीं जो भारत ने किया नही. भारत में हो रहे नायाब और अजीबोगरीब जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल रहे हैं. अब इस वीडियो में आपको ऐसा जुगाड़ देखने को मिलेगा जिसे देख आप कहेंगे कि यमराज कहा जा रहे है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग के हंस-हंस कर पेट में दर्द हो रहा है.

ट्रक वाली बग्गी का वीडियो वायरल (Buffalo Vehicle Viral Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि मालवाहक ट्रक के अगले हिस्से को एक भैंसा ले जा रहा है. या कहें कि यह ट्रक वाली बग्गी है. ट्रक के हिस्से में इसके मालिक आराम भी फरमा रहे है. सड़क पर दौड़ रही यह ट्रक वाली बग्गी को देखने के बाद लोग इस अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर कर रहे है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके है और कमेंट बॉक्स लोगों के मजेदार कमेंट्स से भर चुका है. वहीं, वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने लाफिंग इमोजी भी शेयर किए है, कईयों ने लिखा है, टेक्नोलॉजिया.

देखें Video:
 

लोगों ने कहा साक्षात यमराज आए हैं (Buffalo Vehicle with Truck)

इस वीडियो पर एक यूजर लिखता है, धरती पर साक्षात यमराज उतर आए है.  दूसरा यूजर लिखता है, वाह क्या जुगाड़ है'. तीसरे यूजर ने लिखा है, ये कौन सा वाहन है बालक'.  चौथे यूजर ने लिखा है, अब यमराज होम डिलीवरी सर्विस भी दे रहे है. कई यूजर्स ऐसे भी है, जो यह कह रहे है कि लोग क्यों बेजुबान जानवरों को इस तरह से प्रताड़ित करते है. कईयो ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स मे शॉकिग इमोजी शेयर कर इसे जानवरों पर अत्याचार बताया है. कईयो ने यह भी कहा है कि जानवरों के अधिकारों की बात करने वाले संगठन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: बैलून जैसा बेबी बंप, प्रेग्नेंट महिला का हाल देख लोग हैरान, सच्चाई जान जता रहे हमदर्दी, वायरल हुआ Video

कितने तेजस्वी लोग हैं... जुगाड़ से साइकिल को बना दिया कार, सड़क पर दौड़ती देख लोग हैरान, वायरल Video पर ऐसे लिए मज़े

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने मारा 2500 किलो का बम? जंग में उतरेंगे मुस्लिम देश? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article