छोटे बच्चों की परवरिश करना जितना प्यारा अनुभव होता है, उतना ही थकाने वाला और मुश्किल भी हो सकता है. हाल ही में एक मां ने सोशल मीडिया पर अपने दो साल के बच्चे के साथ रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभव शेयर किए हैं, जिसे सुनकर कई लोग खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करने लगे. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @babymodel_jashit (Jashit Singh Narula) ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका दो साल का बच्चा उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ता.
एक पल भी मां से दूर नहीं रहना चाहता बच्चा
वीडियो में नारूला बताती हैं कि उनका बच्चा हर समय उनके साथ रहना चाहता है. चाहे वह खाना खा रही हों, बाथरूम जा रही हों या थोड़ा आराम करना चाहती हों, बच्चा हमेशा उनके आसपास ही रहता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, कि कई बार उन्हें शांति से एक कप चाय पीने का समय भी नहीं मिल पाता.
देखें Video:
स्क्रीन से दूर रखती हैं बच्चा
नारूला ने यह भी बताया कि उनका बच्चा टीवी या मोबाइल स्क्रीन नहीं देखता. वह पूरी तरह खेल और सीधे बातचीत के जरिए ही समय बिताता है. इस वजह से बच्चे को हर समय किसी न किसी गतिविधि और ध्यान की जरूरत होती है. एक शुरुआती शिक्षा विशेषज्ञ होने के बावजूद नारूला का कहना है कि इससे पेरेंटिंग की भावनात्मक चुनौतियां कम नहीं हो जातीं. उन्होंने कहा, हर मां कभी न कभी टूट जाती है, क्योंकि हर मां इंसान है. यह बिल्कुल सामान्य है. उनका मानना है कि कई माता-पिता, खासकर छोटे बच्चों की मांएं, इस दौर में खुद को अकेला और अनदेखा महसूस करती हैं.
वीडियो ने छुआ लोगों का दिल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई माता-पिता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, मेरे पास एक टॉडलर और एक नवजात बच्चा है. एक को मेरी जरूरत है और दूसरा मुझे चाहता है. मैं आपकी बात समझ सकता हूं. दूसरे यूजर ने लिखा, आपने इतनी ईमानदारी से अपनी बात शेयर की, इसके लिए हिम्मत चाहिए. वहीं, एक यूजर ने सलाह दी, कभी-कभी टीवी पर बच्चों के लिए सुरक्षित शो लगा दीजिए, 30 मिनट के लिए आराम से चाय पी लीजिए. कई लोगों ने कहा, कि यह अनुभव लगभग हर माता-पिता को होता है और इसके बारे में खुलकर बात करना जरूरी है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: बॉस बार-बार 'आलू' कहकर चिढ़ाता था, महिला ने कर दिया केस, कंपनी को देना पड़ा 29 लाख का जुर्माना
72 घंटे में नौकरी गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी… अब 8 गुना ज्यादा कमा रही है AI इंजीनियर, जानिए कैसे?
सुबह उठा तो शरीर हो चुका था नीला, ‘अवतार' जैसा दिखने लगा शख्स! अस्पताल में सामने आई चौंकाने वाली वजह














