बाघिन आराम कर रही थी, शावक उससे खेलने की ज़िद कर रहे थे, मां और बच्चों का प्यारा Video देख बन जाएगा दिन

वीडियो में मां के साथ बच्चों के इस प्यारे से पल को कैद किया गया है, जिसमें बाघिन जमीन पर आराम कर रही है और उसका एक शावक उसे अपने साथ खेलने के लिए ज़िद कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाघिन आराम कर रही थी, शावक उससे खेलने की ज़िद कर रहे थे

आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे (IFS officer Ramesh Pandey) द्वारा शेयर किया गया एक दिल छू लेने वाला वीडियो (Heartwarming Video) जिसमें एक बाघिन (Tigress) और उसके चार चंचल शावक नज़र आ रहे हैं, निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे. वीडियो में मां के साथ बच्चों के इस प्यारे से पल को कैद किया गया है, जिसमें बाघिन जमीन पर आराम कर रही है और उसका एक शावक उसे अपने साथ खेलने के लिए ज़िद कर रहा है.

मनमोहक वीडियो में, शावक अपनी माँ को जंगल में आराम करते समय परेशान करते हुए देखा जाता है. इस बीच, अन्य शावक भी इसमें शामिल होने की कोशिश करते हैं, लेकिन पहला शावक अपनी आराम कर रही मां को परेशान करता हुआ दिख रहा है. और वहीं कुछ दूर बैठे लोग इस प्यारे दृश्य को कैद कर लेते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ शावक बीच-बीच में कैमरे की और भी निहारते रहते हैं.

देखें Video:

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मां और शावक. यह फुर्सत का समय है." वीडियो को सोशल मीडिया पर 14 हजार से अधिक बार देखा गया और वन्यजीव प्रेमी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

एक यूजर ने कहा, "शानदार. परिवार का प्यार और खुशी. इसे कोई नहीं हरा सकता." दूसरे ने कमेंट किया, "अगर मां को सुरक्षित महसूस नहीं होता, तो वह वहां नहीं होती. इस तरह की फुटेज देखकर बहुत अच्छा लग रहा है." इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में फंसे US पायलट को बचाने के लिए CIA ने कैसे दिया चकमा? | Donald Trump
Topics mentioned in this article