चोर ने मंदिर से गहने चुराने के लिए दीवार में किया छेद, भागते समय हुआ कुछ ऐसा, जो सोचा भी नहीं होगा

मंदिर के मालिक येल्लामा ने कहा, कि चोर को देवी की नाक की नथ और अन्य चांदी के गहने छेद से बाहर फेंकते हुए देखा गया था.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
चोर ने मंदिर से गहने चुराने के लिए दीवार में किया छेद, भागते समय हुआ कुछ ऐसा

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम जिले के जामी एलामा मंदिर से चोरी किए गए 9 ग्राम चांदी के साथ भागते समय एक चोर दीवार के छेद में फंस गया. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

आरोपी के खिलाफ श्रीकाकुलम जिले के कांचीली थाना क्षेत्र में लूट का मामला दर्ज किया गया है.

"पापा राव के रूप में पहचाने गए एक चोर ने श्रीकाकुलम जिले के जामी एलामा मंदिर से 9 ग्राम चांदी चुरा ली.  उसने मंदिर परिसर की दीवार में एक छेद बनाया और मंदिर के अंदर प्रवेश किया. वह वापस जाते समय छेद में फंस गया. कांची पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक चिरंजीवी ने कहा, चोर रंगे हाथों पकड़ा गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

मंदिर के मालिक येल्लामा ने कहा, कि चोर को देवी की नाक की नथ और अन्य चांदी के गहने छेद से बाहर फेंकते हुए देखा गया था.

मंदिर के मालिक ने कहा, "इस तरह की घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं. चोर एक छेद से घुसा. वह अंदर आया लेकिन बाहर नहीं जा सका, उसे देवी की नाक की नथ और अन्य चांदी के गहने बाहर फेंकते देखा गया."

ये भी पढ़ें-

पटना के गंगा घाट पर Competitive Exams की तैयारी करते छात्रों की फोटो वायरल, हर्ष गोयनका बोले- सपनों की...

Advertisement

दसवीं के एग्जाम में स्टूडेंट ने Answer Sheet पर लिख डाला- पुष्पा राज...अपुन लिखेगा नहीं...!

मुर्गी ने अपने बच्चों को बचाने के लिए बाज के साथ की जबरदस्त Fight, आगे जो हुआ, Video देख नहीं होगा यकीन

BJP की 42 वर्षों की कहानी, क्या आप जानते हैं?