मैडम ने क्लास ने बताई अपनी पसंदीदा चीज, फिर छोटे-छोटे बच्चों ने अगले दिन किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट्स का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है. अक्सर कहा जाता है, कि टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता केवल किताबों और ब्लैकबोर्ड तक सीमित होता है, लेकिन वीडियो में इन छोटे बच्चों ने इस बात को गलत साबित कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वायरल वीडियो
Social Media

Teacher Students Cute Video: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं जो चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट्स का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है. अक्सर कहा जाता है, कि टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता केवल किताबों और ब्लैकबोर्ड तक सीमित होता है, लेकिन वीडियो में इन छोटे बच्चों ने इस बात को गलत साबित कर दिया. वीडियो के कमेंट्स में नेतिजन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, साफ हवा, सेफ्टी… भारतीय महिला ने बताया ऑस्ट्रेलिया में रहना क्यों है 'ट्रैप', वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

क्लास नें टीचर ने बताई अपनी पसंदीदा चीज

इंस्टाग्राम पर दीपाली दहिकांबले द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है. बता दें, कि दीपाली बेंगलुरु में टीचर हैं और उन्होंने इस वीडियो के जरिये स्कूल की रोजमर्रा की जिंदगी में छुपी छोटी‑छोटी खुशियों को खूबसूरती से दिखाया है. वीडियो में वह बताती हैं कि एक दिन क्लास में उन्होंने अपने छात्रों से यूं ही जिक्र किया था कि उन्हें फल खाना पसंद है. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह दीपाली ने  कभी सोचा भी नहीं था. अगले ही दिन से बच्चे एक‑एक करके उनके लिए फल लाने लगे और स्टाफ रूम की खिड़की से उन्हें देने लगे. वीडियो में बच्चों की सच्चाई और मासूमियत लोगों को बेहद पसंद आ रही है. 

आप भी देखिए ये वीडियो
 


कमेंट्स में यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @deepali.dahikamble नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट बॉक्स में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'So Cute', दूसरे यूजर ने लिखा 'Never settle for less cuz this is how your children treat you', एक अन्य यूजर ने लिखा 'Students are a blessing'.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News: Assam-Kerala-Puducherry में 9 तो Bengal में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे
Topics mentioned in this article