तमिल ससुर ने राजस्थानी दामाद को सिखाया ऐसा काम, इंटरनेट पर छा गया दोनों की बॉन्डिंग का इमोशनल Video

तमिलनाडु के एक पिता और उनके नॉर्थ इंडियन दामाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. जानिए क्यों मिल रही है इसे 2 स्टेट्स वाली फील.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ससुर-दामाद की बॉन्डिंग ने इंटरनेट को कर दिया इमोशनल

भारत में आज भी कई जगहों पर अलग-अलग राज्यों में शादी को लेकर बातें होती हैं. भाषा, खानपान और रीति-रिवाज अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. ‘नॉर्थ बनाम साउथ' की बहस भी समय-समय पर सामने आती रहती है. लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इन तमाम चर्चाओं से अलग एक खूबसूरत संदेश दे रहा है, प्यार और सम्मान हर दूरी मिटा सकते हैं.

ट्रैक्टर से आंगन तक दिखी ससुर-दामाद की बॉन्डिंग

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. क्लिप में महिला के पारंपरिक तमिल पिता और उनके नॉर्थ इंडियन पति के बीच की प्यार भरी केमिस्ट्री नजर आती है. एक दृश्य में पिता खुले खेत में लाल रंग के ट्रैक्टर पर बैठे हैं, जबकि उनके दामाद बगल में बैठकर मुस्कुराते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. खुला आसमान, गांव का माहौल और दोनों की हंसी यह साफ दिखाती है कि रिश्ता केवल औपचारिक नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा है.

देखें Video:

नारियल तोड़ने का सिखाया तरीका

एक अन्य दृश्य में दोनों हरे-भरे आंगन में नजर आते हैं, जहां पिता अपने दामाद को पारंपरिक औजार से नारियल तोड़ना सिखा रहे हैं. जमीन पर बिखरे नारियल के टुकड़े और दोनों का ध्यान इस पल को और खास बना देता है. वीडियो में एक खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर भी शामिल है, जो किसी फंक्शन की लगती है. पारंपरिक कपड़ों में सजा परिवार एक साथ खड़ा नजर आता है. वीडियो का कैप्शन है- मेरे पारंपरिक तमिल डैड और नॉर्थ इंडियन जिससे मैंने शादी की. बस यही एक लाइन लोगों के दिलों को छू गई.

Advertisement

इंटरनेट ने की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन एकता और प्यार के संदेशों से भर गया. एक यूजर ने लिखा, अपने परिवार से हमेशा प्यार करें, खुश रहें. ऐसी शादियां भारत को एकजुट करती हैं. दूसरे ने कहा, ऐसे ही हमारे भारत में एकता बढ़ेगी. बिहार के एक यूजर ने लिखा, मैं बिहार से हूं, लेकिन जब भी दक्षिण भारत जाता हूं तो वह मुझे घर जैसा ही लगता है. किसी ने लिखा, काश मेरा परिवार भी ऐसा होता. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, आज इंटरनेट पर मैंने जो देखा, यह सबसे खूबसूरत चीज थी. यह वीडियो कहीं न कहीं 2 स्टेट्स और उसकी फिल्मी झलक की याद दिलाता है, जहां दो अलग संस्कृतियों का मिलन खूबसूरती से दिखाया गया था.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: जल्दबाजी में बुक की Rapido, ड्राइवर निकला क्लास का टॉपर! कहानी सुनकर भावुक हुआ इंटरनेट

अबतक धुंधला दिख रहा है... वृंदावन में होली खेलने पहुंची विदेशी महिला, अपना अनुभव बताते हुए लोगों को दी चेतावनी

सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब

Featured Video Of The Day
Iran-US War: Trump ने अचानक बदला बयान! ईरान के साथ 'Secret Deal' का सच क्या है? Big Update
Topics mentioned in this article