सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब

सहारा रेगिस्तान में वैज्ञानिकों ने स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस (Spinosaurus mirabilis) नाम की नई डायनासोर प्रजाति खोजी है, जो करीब 10 करोड़ साल पहले उथले पानी में शिकार करती थी. जानिए इस खोज की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टी-रेक्स को टक्कर देने वाला नया डायनासोर

वैज्ञानिकों ने सहारा रेगिस्तान में एक नई डायनासोर प्रजाति की खोज की है, जिसका आकार मशहूर टायरेनोसौरस रेक्स जितना बड़ा बताया जा रहा है. इस नई प्रजाति का नाम स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस रखा गया है. फॉक्स न्यूज़ के रिपोर्ट के अनुसार,  यह डायनासोर करीब 9.5 से 10 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर मौजूद था. इसके जीवाश्म नाइजर के जेंगुएबी इलाके में मिले हैं, जो सहारा रेगिस्तान का हिस्सा है.

कई साल की मेहनत के बाद पूरी हुई खोज

इस अहम शोध को प्रतिष्ठित जर्नल साइंस में प्रकाशित किया गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह खोज कई वर्षों की लगातार मेहनत का नतीजा है. सबसे पहले 2019 में इसके जबड़े के कुछ हिस्से मिले थे. बाद में 2022 में सिर पर मौजूद दो अस्थि-कलश (क्रेस्ट) मिले, जिससे इस नई प्रजाति की पहचान पूरी हो सकी. इस शोध का नेतृत्व पॉल सेरेनो ने किया, जो शिकागो विश्वविद्यालय से जुड़े हैं.

उथले पानी का शिकारी था यह डायनासोर

अध्ययन के अनुसार, स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस उथले पानी में शिकार करने वाला डायनासोर था. इसका मुख्य भोजन मछलियां थीं. वैज्ञानिकों का मानना है, कि उस समय इसका इलाका प्राचीन टेथिस सागर के करीब था. हालांकि, यह क्षेत्र समुद्र से लगभग 600 मील अंदर था, फिर भी यह डायनासोर पानी में रहने के लिए पूरी तरह अनुकूलित था. इसके सिर के ऊपर बड़ी हड्डी की बनी एक कलगी थी, जो संभवतः रंगीन और केराटिन से ढकी हुई थी. माना जा रहा है कि यह कलगी पहचान या आकर्षण के लिए इस्तेमाल होती होगी.

यह भी पढ़ें: मुंह खोलते ही अजीब आवाज! होली से पहले इंटरनेट पर वायरल 'अनोखी पिचकारी', Video पर 78 लाख से ज्यादा व्यूज़

Advertisement

सील के नन्हे बच्चों से लेकर शार्क तक, पानी के अंदर कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा, देखकर रह जाएंगे दंग!

10 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ ने लिखा ऐसा खत, नीलामी में मिल गए 30 लाख रु! जानिए क्या लिखा था उसमें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Trump Big Statement On Iran | 'मैं सरकार चलाऊंगा' ईरान पर ट्रंप के बयान से हड़कंप
Topics mentioned in this article