Kenyan Honey Seller Viral: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई अपना सूजा हुआ चेहरा दिखाकर सामान बेच सकता है? केन्या के एक शख्स ने अपनी दर्दनाक हालत को ही 'ब्रांड' बना दिया. मधुमक्खियों के डंक से सूजे चेहरे की फोटो दिखाकर वह अब ऐसा शहद बेच रहा है, जिसकी शुद्धता पर लोग आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं.
जब दर्द बन गया 'धंधे' की सबसे बड़ी ताकत (Swollen Face Marketing)
मार्केटिंग की दुनिया में लोग क्या कुछ नहीं करते, पर केन्या के असेम्बो इलाके से जो खबर आई है, उसने तो बड़े बड़े विज्ञापनों की छुट्टी कर दी है. एक शहद बेचने वाले 'भाईसाहब' ने अपनी एक ऐसी तस्वीर वायरल कर दी, जिसमें उनका चेहरा मधुमक्खियों के हमले से गुब्बारे की तरह फूला हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने लोगों को यह यकीन दिला दिया कि यह शहद कोई फैक्ट्री में बना हुआ सिरप नहीं, बल्कि सीधे जंगल के छत्तों से निकाला गया असली 'माल' है.
अनोखी ब्रांडिंग का देसी तड़का (Unique Branding Strategy with a Raw Touch)
आजकल बाजार में हर तरफ चीनी वाला नकली शहद बिक रहा है, ऐसे में इस विक्रेता ने अपने जोखिम को ही अपनी यूएसपी (USP) बना लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि, उसने अपनी तकलीफ को छिपाने के बजाय उसे ईमानदारी का सबूत बना दिया. 'अफ़्रीका टुडे मीडिया ग्रुप' जैसे पेजों पर यह खबर शेयर होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.
ये भी पढ़ें:-इस शख्स के एक इशारे पर लग जाता है चीलों का मेला, 'ईगल मैन' का VIRAL VIDEO देख आपकी आंखें भी खुली रह जाएंगी
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मचा तहलका (bee sting marketing idea)
हालांकि, इस शख्स के बिजनेस का पूरा नाम पता अभी राज बना हुआ है, लेकिन उनकी इस स्मार्ट सोच ने दुनिया को यह जरूर सिखा दिया कि 'असली' चीज दिखाने के लिए किसी महंगे सेटअप की जरूरत नहीं होती. लोग कह रहे हैं कि भाई ने अपनी पूरी 'शक्ल' दांव पर लगा दी ताकि ग्राहकों को भरोसा मिल सके. अब आलम यह है कि लोग इस वायरल फोटो को देखकर ही शहद की बुकिंग करने के लिए उतावले हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-सावधान! इस देश में 'क्रॉक्स' पहने तो खैर नहीं और ईमेल किया तो हो जाएगी जेल!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














