सोने से भी महंगी है इस चिड़िया की लार!'सफेद सोना' कहकर खरीदते हैं लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अगर आपसे कोई कहे कि एक घोंसले की कीमत सोने के भाव से भी ज्यादा है, तो शायद आप यकीन न करें, लेकिन स्विफ्टलेट चिड़िया के घोंसले की कहानी कुछ ऐसी ही हैरान कर देने वाली है. आखिर क्यों दुनिया भर के अमीर लोग इस लार से बने घोंसले पर लाखों लुटा रहे हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाखों में बिकती है इस छोटी सी चिड़िया की लार!आखिर क्या है इसमें खास?
jungliudaan09

Birds Expensive Nest: सोने की चमक किसे नहीं भाती? लोग जेवर खरीदने के लिए न जाने कितना पैसा पानी की तरह बहा देते हैं, लेकिन प्रकृति की एक छोटी सी चिड़िया 'स्विफ्टलेट' (Swiftlet) ने एक ऐसा बाजार खड़ा कर दिया है, जिसके आगे सोना भी फीका पड़ जाए. यह चिड़िया तिनकों से नहीं, बल्कि अपनी गाढ़ी लार से घोंसला बनाती है, जिसे लोग 'सफेद सोना' कहते हैं.

Photo Credit: jungliudaan09

सोने से महंगी चिड़िया की लार (Saliva based nest and its skyrocketing price)

एशिया के बाजारों में इस घोंसले की मांग किसी हीरे-जवाहरात से कम नहीं है. चीन और हांगकांग जैसे देशों में जब इसका सूप बनाया जाता है, तो इसकी कीमत हजारों-लाखों में पहुंच जाती है. एक किलो शुद्ध घोंसला खरीदना किसी मध्यम वर्गीय परिवार के साल भर के बजट के बराबर हो सकता है. अमीर लोग इसे अपनी इम्यूनिटी और चमकती त्वचा का 'सीक्रेट' मानते हैं.

अंधेरी गुफाओं से डाइनिंग टेबल तक का सफर (nest expensive than gold)

यह चिड़िया अपने घोंसले बेहद ऊंची, अंधेरी और जानलेवा गुफाओं में बनाती है. अपनी लार को चट्टानों पर चिपकाकर यह घंटों मेहनत करती है, जो सूखकर पत्थर जैसा सख्त हो जाता है. इसकी बढ़ती मांग के कारण आज अवैध तस्करी और घोंसले तोड़ने का धंधा भी तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ती मांग ने चिड़ियों के वजूद पर भी खतरा पैदा कर दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन

Photo Credit: pexels

क्या सच में सेहत का खजाना है? (health benefits of bird nest)

परंपरागत चीनी दवाओं में इसे प्रोटीन और अमीनो एसिड का पावरहाउस माना जाता है. बुजुर्गों और बीमारों के लिए इसे किसी अमृत से कम नहीं समझा जाता. हालांकि, बाजार में असली की आड़ में कई नकली प्रोडक्ट भी बिक रहे हैं, जिनसे सावधान रहना जरूरी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड तो बाद में आए, भारत में 1600 साल पहले ही बन चुके थे ऐसे शानदार स्टूडेंट हॉस्टल

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरों की तिजोरी! आतंकिस्तान से बात के लिए कौन बेचैन ?
Topics mentioned in this article
Bird Nest
Expensive
Viral Bird Video
Saliva
Bird