प्लेट में लड्डू रखकर मां ने ChatGPT से पूछा ऐसा सवाल, स्मार्ट ट्रिक से सब हैरान, बोले- AI का सही इस्तेमाल!

गुड़गांव के एक शख्स की मां ने फोटो अपलोड कर ChatGPT से लड्डुओं की गिनती करवाई. 92 लड्डू का जवाब मिलने के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और AI के रोजमर्रा के इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
92 लड्डू गिनने में लगी AI की मदद, मां की स्मार्ट ट्रिक ने सबको किया हैरान

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी-बड़ी बहस होती रहती हैं. कोई इसे कोडिंग और फाइनेंस का भविष्य बताता है, तो कोई ऑटोमेशन का नया युग. लेकिन, गुड़गांव के एक टेक प्रोफेशनल की मां ने AI का ऐसा इस्तेमाल किया कि इंटरनेट पर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

लड्डुओं की गिनती के लिए ली AI की मदद

गुड़गांव के आकाश ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, इधर बीच, मेरी मां एआई का इस्तेमाल कर रही हैं… और साथ में एक स्क्रीनशॉट लगाया. स्क्रीनशॉट में चैटजीपीटी की विंडो खुली हुई थी. ऊपर एक फोटो थी जिसमें फूलों वाली चादर पर रखे कई कटोरों में लड्डू नजर आ रहे थे. नीचे मां ने सवाल लिखा था - क्या आप इस तस्वीर में लड्डूओं की संख्या गिन सकते हैं? AI ने गिनती करते हुए बुलेट पॉइंट्स में जवाब दिया और आखिर में बताया- फोटो में कुल 92 लड्डू हैं. इतना ही नहीं, जवाब में यह भी लिखा था कि अगर चाहें तो वह दोबारा गिनकर सेक्शन के हिसाब से वेरिफाई भी कर सकता है.

लोगों को क्यों पसंद आया यह पोस्ट?

यह पोस्ट इसलिए वायरल हो गई क्योंकि इसमें आम जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार और समझदारी भरा तरीका दिखा. जहां लोग दर्जनों लड्डू खुद बैठकर गिनते, वहीं मां ने फोटो खींचकर AI से गिनती करवा ली. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे स्मार्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी बताया. एक यूजर ने लिखा, मेरी मां तो एक वॉइस कमांड में कामवाली के पूरे महीने का खर्च निकाल लेती हैं. दूसरे ने मजाक में कहा, इसे कहते हैं असली एफिशिएंसी, आंटी से सीखो. 

घर-घर पहुंच रहा है AI

इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए. किसी ने बताया, कि उनके माता-पिता AI से राशन का बजट बनवाते हैं. कोई बिजली बिल का हिसाब लगवाता है. कुछ लोग शादी के मेहमानों की लिस्ट और बच्चों का होमवर्क तक चेक करवाते हैं. यह घटना दिखाती है कि AI अब सिर्फ टेक ऑफिस या स्टार्टअप लैब तक सीमित नहीं है. यह धीरे-धीरे आम घरों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. लोगों के लिए यह भविष्य की बड़ी तकनीक से ज्यादा, सुविधा और समय बचाने का आसान जरिया बन चुका है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: छोटे स्टूडेंट ने स्टेज पर पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज, साथ खड़े प्रिंसिपल ने किया कुछ ऐसा, Video दिल जीत लेगा

Advertisement

1971 में खत्म हुई राजशाही, फिर भी शाही ठाठ बरकरार, इन भारतीय राजघरानों की लाइफस्टाइल उड़ा देगी होश

17 हजार सिर्फ एंटरटेनमेंट पर! CA का महीने का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- लगता है फाइनेंस ठीक से नहीं सीखा

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: शंकराचार्य फंसे या फसाए गए? Kashi से 'धर्म संसद' LIVE |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article