बेटे को भारतीय रेलवे में मिली जॉब, पापा ने घर पर करवा दिया ट्रेन जैसा पेंट, वीडियो देख लोग बोले- क्रिएटिविटी तो है अंकल जी में..

House Painted Like Train Viral Video: राजस्थान के एक गांव का एक साधारण‑सा घर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस घर को नीले रंग से पेंट किया गया है और इसमें सफेद रंग की खिड़कियां बनाई गई हैं, जिससे यह पहली नजर में बिल्कुल रेलवे के कोच जैसा दिखाई देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर पर करवाया ट्रेन जैसा पेंट
Social Media

House Painted Like Train: राजस्थान के एक गांव का एक साधारण‑सा घर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस घर को नीले रंग से पेंट किया गया है और इसमें सफेद रंग की खिड़कियां बनाई गई हैं, जिससे यह पहली नजर में बिल्कुल रेलवे के कोच जैसा दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि यह अनोखा पेंट एक पिता ने अपने बेटे की रेलवे में नौकरी लगने की खुशी में करवाया है. बेटे की इस सफलता को खास बनाने के लिए किया गया यह बदलाव अब गांव ही नहीं, बल्कि इंटरनेट पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: मंदिर के बाहर नन्हा 'बिजनेसमैन', 10 रुपये में बांट रहा भगवान का आशीर्वाद, लोग बोले- भविष्य का बाबा तैयार

घर को पेंट कर बनाया ट्रेन

वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करते हुए घर के पास से धीरे‑धीरे गुजरता है. सामने से देखने पर यह घर बिल्कुल ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से जैसा दिखाई देता है. दीवार को नीले, सफेद और पीले रंग से पेंट किया गया है, जो भारतीय रेलवे के कोच के रंगों के जैसा दिखता है. नीचे की तरफ काले रंग के दो बड़े गोल निशान बनाए गए हैं, ताकि वे ट्रेन के पहियों जैसे दिखें. इसके बाद जैसे‑जैसे कैमरा घर के साइड में जाता है, यह घर पूरी तरह रेलवे कोच जैसा नजर आने लगता है. दीवार पर सीधी लाइन में बनी खिड़कियां दिखाई देती हैं. वहीं, कुछ खिड़कियों के पास पीले रंग की खड़ी लाइनें बनाई गई हैं, जो ट्रेन के दरवाजों के पास लगे हैंडरेल जैसी लगती हैं. घर का दरवाजा भी नीले रंग से रंगा गया है, ताकि पूरा घर एक जैसा दिखे. पीछे के ओर भी दीवार पूरी तरह नीले रंग की है, जिस पर क्रॉस का साइन बना हुआ है.

आप भी देखिए ये वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sole_of_india नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'क्रिएटिविटी तो है अंकल जी में', दूसरे यूजर ने लिखा 'अवार्ड मिलना चाहिए इस भाई को', एक अन्य यूजर ने लिखा 'टैलेंटेड एंड क्रिएटिव फादर'. इसके अलावा कई इंटरनेट यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन्स दिए हैं. 

Featured Video Of The Day
Shankaracharya VS Yogi | जब सारे मामले फर्जी तो वीडियो CD कहां से आई? | Sucherita Kukreti | UP News
Topics mentioned in this article