1500 के हेलमेट ने ले ली सीनियर की नौकरी, सिर्फ एक चीज के पीछे डूब गया करियर

ऑफिस की पार्किंग में एक छोटा सा हेलमेट रखा था और शाम तक वही हेलमेट किसी की नौकरी ले बैठा. 1500 रुपये की चीज ने ऐसा बवाल मचाया कि कंपनी को सीनियर कर्मचारी पर सख्त एक्शन लेना पड़ा. आखिर उस दिन बेसमेंट में हुआ क्या था?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑफिस बेसमेंट में हुआ खेल, IT कंपनी में हेलमेट कांड पर मचा बवाल

Viral Video government job loose: ऑफिस की बेसमेंट पार्किंग में हुआ एक मामूली सा हेलमेट एक्सचेंज इतना भारी पड़ गया कि, एक सीनियर कर्मचारी की नौकरी चली गई. 1500 रुपये के हेलमेट से शुरू हुआ मामला Reddit पर वायरल हुआ और कंपनी ने सख्त एक्शन लेते हुए कर्मचारी को नोटिस पीरियड पर भेज दिया.

ये भी पढ़ें:-कमाई की मजबूरी, त्योहार की दूरी...बीच सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगा शख्स

छोटी सी बात या बड़ी बेइज्जती? (senior employee fired)

कभी कभी एक मामूली सी लगने वाली बात ऐसा तूफान खड़ा कर देती है कि लोग दंग रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही किस्सा वायरल है. मामला बस 1500 रुपये के हेलमेट का था, लेकिन अंजाम इतना सख्त कि हर कोई हैरान है.

Someone stole my helmet in TCS parking… and replaced it with a broken one. The ending surprised me.
by u/shaxcasm in FresherTechJobsIndia

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला (Office Parking Incident)

यह मामला Reddit के Freshers Tech Jobs India नाम के सबरेडिट पर शेयर किया गया. पोस्ट के मुताबिक एक कर्मचारी ने रोज की तरह अपना स्कूटर ऑफिस के बेसमेंट में पार्क किया और हेलमेट हैंडल पर टांग दिया. शाम को जब वह वापस लौटा तो नजारा देखकर सन्न रह गया. उसका हेलमेट गायब था और उसकी जगह एक टूटा फूटा, खरोंचों से भरा हेलमेट रखा था. पहली नजर में ही साफ था कि यह कोई भूल नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई अदला बदली थी.

जांच में क्या निकला (Investigation and Company Action)

शुरुआत में सिक्योरिटी डेस्क से मदद मांगी गई, लेकिन बेसमेंट में CCTV नहीं था. बाद में मामला ट्रांसपोर्ट टीम तक पहुंचा. कंपनी की शटल और टैक्सी में लगे डैशकैम फुटेज खंगाले गए. जांच में सामने आया कि चार साल से ज्यादा अनुभव वाला एक सीनियर टेक्निकल कर्मचारी इस हरकत में शामिल था. कंपनी ने फौरन एक्शन लेते हुए उसे नोटिस पीरियड पर भेज दिया और आंतरिक तौर पर ब्लैकलिस्ट भी कर दिया.

ये भी पढ़ें:-'आसमान में उड़ता महल'...रील बनाने के चक्कर में इंफ्लुएंसर ने फूंके 12 लाख रुपये

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Vs Iran War | Khamenei Death News: 'अमेरिका पर हमला...' खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने खाई कसम