पानीपुरी के पकौड़े देख भड़के लोग, कहा- हे प्रभु! अवतार लो, खाना संकट में है

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स पानीपुरी के साथ अन्याय कर रहा है. पानीपुरी में छोले डालने के बाद शख्स बेसन में मिलाता है और उसे तल देता है. इस नए डिश का नाम पानीपुरी के पकोड़े है. इस वीडियो को देखने के बाद जनता काफी त्रस्त है. कमेंट कर अपना दुख-दर्द बयां कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

पानीपुरी किसे नहीं पसंद है भला. इस चटपटे व्यंजन को लोग बहुत ही शौक से खाते हैं. पानीपुरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लोग पानीपुरी खाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. यूं तो पानीपुरी कई तरीके से बनाए जाते हैं. कुछ लोग मीठी चटनी के साथ खाते हैं तो कुछ लोग खट्टी चटनी के साथ. कई लोग ऐसे भी हैं, जो पानीपुरी को अलग फ्लेवर के साथ टेस्ट करते हैं. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल भी होते रहते हैं. मगर आज एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग गुस्से में हैं. मैं कुछ कहूं उससे पहले आप ये वीडियो देख लें.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स पानीपुरी के साथ अन्याय कर रहा है. पानीपुरी में छोले डालने के बाद शख्स बेसन में मिलाता है और उसे तल देता है. इस नए डिश का नाम पानीपुरी के पकोड़े है. इस वीडियो को देखने के बाद जनता काफी त्रस्त है. कमेंट कर अपना दुख-दर्द बयां कर रही है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसे 6 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- हे प्रभु अवतार लो, भोजन संकट में हैं. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्यों करते हो ये सब... क्या मिल जाता है?

Advertisement
Featured Video Of The Day
TCS Nashik Scandal: TCS की महिला कर्मचारी के NDTV पर चौंकाने वाले खुलासे! NDTV EXCLUSIVE | Top News