सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सच में रुककर सुनने को मजबूर हो रहे हैं. इस वीडियो में एक हाउसिंग सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड अपनी शानदार आवाज़ से लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर अक्षय सिंह राजपूत द्वारा शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
नुसरत फतेह अली ख़ान का गाना गाकर किया जादू
वीडियो में गार्ड मशहूर गायक नुसरत फतेह अली ख़ान का प्रसिद्ध गाना दिल पे जख्म खाते हैं गाते नजर आ रहा है. गार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान आराम से बैठा हुआ है. जैसे ही वह गाना शुरू करता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. उसकी आवाज़ में दर्द और गहराई साफ महसूस होती है. सबसे खास बात यह है कि वह बिना किसी म्यूजिक के, सिर्फ अपनी आवाज़ से ही गाने को जीवंत कर देता है.
देखें Video:
टैलेंट को स्टेज की जरूरत नहीं
इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- यह सुनकर सच में रोंगटे खड़े हो गए. दूसरे ने कहा- टैलेंट को स्टेज की जरूरत नहीं होती, वह खुद रास्ता बना लेता है. कई लोगों ने यह भी कहा कि इतना मुश्किल गाना इतनी आसानी से गाना हर किसी के बस की बात नहीं है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: कंजक पूजन का नया स्टाइल! बच्चों को परोसा जा रहा ‘फास्ट फूड प्रसाद', बदलता ट्रेंड देख लोग हैरान
15,000 रु महीने सिर्फ कुत्ते पर खर्च, इस कपल का डॉग बना VIP! जानिए क्या है DINKWAD ट्रेंड
स्ट्रीट फूड या गोल्ड माइन? इस गोलगप्पे वाले की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, वायरल Video पर छिड़ी बहस














