डॉगी ने अपने मालिक के साथ किया ऐसा प्रैंक, जिसे देख हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

आपकी मोबाइल स्क्रीन पर नजर आ रहे ये दो सुपर क्यूट डॉवी यकीनन आप के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ला देंगे. सोशल मीडिया पर इन क्यूट कुत्तों का एक एडोरेबल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

सोशल मीडिया पर काफी लंबे समय से कुत्तों के क्यूट वीडियोज़ लोगों का दिल जीत रहे हैं और अब एक और डॉगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. 30 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लाइक मिल चुके हैं और लगातार ये लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रहा है. अपने मालिक के साथ प्रैंक कर रहा है क्यूट डॉग इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग यही जाने के लिए एक्साइटेड  हैं कि ये आखिर कौन सी ब्रीड का डॉग है जो इतना प्यारा है. 

डॉगी का मालिक के साथ सुपर क्यूट प्रैंक 

 आपकी मोबाइल स्क्रीन पर नजर आ रहे ये दो सुपर क्यूट डॉवी यकीनन आप के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ला देंगे. सोशल मीडिया पर इन क्यूट कुत्तों का एक एडोरेबल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुत्तों के मालिक को सीढ़ियों से ऊपर आते हुए दिखाया गया है. इस बीच बिलकुल बच्चों की तरह अपने मालिक से प्रैंक करने के लिए एक डॉगी दीवार के पीछे छिपा हुआ दिखाई दे रहा है. जैसे ही वो आदमी सीढ़ी से ऊपर पहुंचता है ये डॉगी अचानक बाहर आकर पूरी तरह से  डराने की कोशिश करता है. थोड़ी देर बाद ये डॉगी रुक जाता है और उस शख्स की ओर देखते हुए उसके रिएक्शन का इंतजार करता है. वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. थोड़ी देर बाद दोनों मज़े से खेलने लगते हैं और यही नज़ारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.

 इस चंचल डॉगी पर नेटिजंस लुटा रहे हैं प्यार

 मालिक के साथ मस्ती करते हुए का ये प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर Yog के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से शेयर किया गया है.  इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Puppy ने मालिक के साथ किया मज़ाक'.  इंटरनेट पर धमाल मचा रहे इस वीडियो को अब तक 1 लाख 24 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.  नेटीजंस इस वीडियो को देखकर प्यार भरे रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं.  एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'ये तो बहुत ही प्यारा है'.  तो दूसरे ने लिखा मुझे तो यह समझ ही नहीं आ रहा कि यह सीखते कैसे हैं.  एक ने लिखा, दिस इज सो एडोरेबले, तो दूसरे ने लिखा,  'दिस इज़ सो क्यूट'. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump चुनेंगे ईरान का नया Supreme Leader? | Bharat Ki Baat Batata Hoon