मेरे पापा मुझे नहीं मोदी को आग से बचाएंगे, वायरल वीडियो का पीएम ने दिया जवाब

PM Modi Reply On Viral Video: इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने अपनी वीडियो में प्रधानमंत्री से उसके पिता को चीनी का सेवन कम करने के लिए कहने का अनुरोध किया था. पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों का चीनी का सेवन कम करने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात
Social Media

PM Modi Reply on Influencer Yuvraj Dua Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ की वायरल हो रही वीडियो को अपनी स्टोरी पर लगा दिया था. जिसके बाद हर ओर इसी की चर्चा होने लगी. दरअसल, इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने अपनी वीडियो में प्रधानमंत्री से उसके पिता को चीनी का सेवन कम करने के लिए कहने का अनुरोध किया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने और खाना पकाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत तक घटाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे प्रयास लोगों को मोटापे और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखेंगे.

यह भी पढ़ें:- अयोध्या में बाल रूप में दिखे प्रभु राम, रामलला की मनमोहक मुस्कान ने भक्तों को किया भावुक, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी अपील का उनके पिता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि चीनी का सेवन कम करें और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमें खाना पकाने के तेल का उपयोग भी 10 प्रतिशत तक कम करना होगा. ये छोटे प्रयास आपको मोटापे और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचाएंगे. पीएम ने कहा कि उन्होंने हमेशा सभी से सेहत पर ध्यान देने का आह्वान किया है.

Advertisement

दरअसल, युवराज अपनी वीडियो कहते है कि इंडिया में बच्चे अपने पापा से अपना प्यार एक्सप्रेस नहीं कर पाते, कैसे करें, उनके तीसरे नंबर पर उनके दोस्त आते है, दूसरे पर फैमिली आती है और पहले पर आते है मोदी जी. मतलब मगर आप मेरे पापा से कहोगे एक बिल्डिंग में आग लग रखी है, उसमें दोस्त है, आपके बीवी बच्चे है, मोदी जी है. किसे बचाओगे, तो वह यहीं कहेंगे कि आएगा तो मोदी ही.

Advertisement

युवराज को आगे वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर उनके पिता किसी फैमिली फंक्शन में भी जाते हैं, तो खाना खाने से पहले 4 दोस्तों को ढूंढते हैं. ताकि वो पीएम मोदी की तारीफ कर सकें. ऐसे में युवराज पीएम मोदी से अपील करते है कि ‘आपके शब्द मेरे पापा के लिए आदेश होता है, ऐसे में अगर आप अपने अगले ‘मन की बात' में मीठे के खिलाफ कुछ बोल दें, तो मेरे पापा की शुगर कंट्रोल हो जाएगी. इस वीडियो को ही पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लगाया था और फिर अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने का आव्हान किया.

Featured Video Of The Day
Gaza में फिर भारी हमला! Al-Shujaiya पर दागी मिसाइल, IDF का ईरान पर बड़ा दावा 90% हथियार उद्योग तबाह
Topics mentioned in this article