Pakistani Influencer Rabia Africa Video: दुनियाभर में ट्रैवल करने वाली पाकिस्तानी ब्लॉगर राबिया हाल ही में जब अफ्रीका के हमर कम्युनिटी से मिलने पहुंचीं, तो वहां एक दिलचस्प वाकया हो गया. अपनी ट्रिप के दौरान राबिया हमर कम्युनिटी के लोगों का रहन-सहन और कल्चर अपने कैमरे में कैप्चर कर रही थीं, इस दौरान उनकी मुलाकात कबीले के एक युवक से हुई, जिसने उनके हाथों में ट्रेडिशनल चूड़ी पहना दी, उसके बाद राबिया ने अपने वीडियो में जो बात बताई, उसे सुनकर लोग हक्के-बक्के रह गए. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.
ये भी पढ़ें:-बीच सड़क पर गाड़ी रोककर 'कुंभकरण' की नींद सो गया बंदा, कार हिलाते रह गए लोग टस से मस नहीं हुआ बंदा
चूड़ी पहनाते ही माना जाता है शादी का रिश्ता (hamar tribe bangle ritual)
दरअसल, कबीले के लड़के ने पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर राबिया को चूड़ी पहनाकर अपनी पत्नी मान लिया. अब बिना किसी फॉर्मल शादी के हुए इस वाक्ये का मजेदार वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. लोकल ट्रेडिशन के मुताबिक, हमर जनजाति के रिवाजों के अनुसार किसी महिला को चूड़ी पहनाना शादी का एक सिंबोलिक इशारा माना जाता है और हुआ भी यही...चूड़ी पहनाते ही वहां के नियम के तहत वो युवक राबिया को अपनी बेगम बताने लगा. राबिया ने जब इस मजेदार लम्हे को इंटरनेट पर शेयर किया, तो सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
इंटरनेट पर लोगों के रिएक्शन (Reactions On Social Media)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'flyraabia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 12 हजार लोगों ने वीडियो का कमेंट सेक्शन अपनी बातों से भर दिया है. वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स जहां उन्हें शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग मौज लेते हुए टीवी सीरियल 'भाभी जी घर हैं' का डायलॉग बोले रहे हैं 'सही पकड़े हैं.' वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि, 'क्या अब वो पाकिस्तान वापस लौटेंगी या नहीं.'
ये भी पढ़ें:-इंग्लैंड में छत की नाली साफ करने के मिले 12000, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान