चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण होने पर देश भर से मिल रही है दुआएं, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे रिएक्ट

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को अपराह्न 2.35 बजे किया गया. चंद्रयान-3 को ले जाने वाला 642 टन वजन का, 43.5 मीटर ऊंचा रॉकेट एलवीएम-3 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. यह मिशन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
Read Time: 23 mins

शुक्रवार को चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण हो चुका है. ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है. इस सफल प्रक्षेपण के बाद पीएम मोदी समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए देश को बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है- अंतरिक्ष यात्रा में भारत का नया अध्याय है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है- चांद पर भारत की पहुंच. ये हमारे देश के वैज्ञानिकों के कारण ही सफल हो पाया है. इसके अलावा कई और लोगों ने ट्वीट कर बधाई दी है. आइए देखते हैं किन-किन लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी 

मोदी ने यान के प्रक्षेपण के तत्काल बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और सरलता को सलाम करता हूं.''

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है- ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है. हमारे वैज्ञानिकों ने गौरान्वित किया है.

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी बधाई दी है

Advertisement

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी बधाई दी है

केंद्रीय मंत्री ने भी शुभकामनाएं दी है

भारतीय सेना ने भी बधाई दी है

रेल मंत्री ने भी बधाई दी है

किरण रिजिजू ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी है

वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने भी बधाई दी है

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बधाई दी है

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भी शुभकामनाएं दी है.

भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने भी बधाई दी है.

यूके स्पेस एजेंसी ने इसरो को बधाई दी है

जय शाह ने भी बधाई दी है

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को अपराह्न 2.35 बजे किया गया. चंद्रयान-3 को ले जाने वाला 642 टन वजन का, 43.5 मीटर ऊंचा रॉकेट एलवीएम-3 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. यह मिशन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है.

Featured Video Of The Day
PFI के साजिश को लेकर NIA का बड़ा खुलासा, RSS के श्रीनिवासन हत्या मामले में बड़ा दावा