Cute Girl Durga Avatar: चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं. ऐसे में नवरात्रि पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, कोई पूजा करते हुए तो कोई भजन सुनते हुए वीडियो बना रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हीं बच्ची मां दुर्गा यानी शेरावाली के अवतार में सजी नजर आ रही है. लाल जोड़ा, हाथ में त्रिशूल लिए और पूरे मां के अवतार में एक्टिंग कर रही है और ऐसे ही एक बच्चा शेर बना है. वीडियो में बच्ची मंच पर मां दुर्गा का रूप धारण कर परफॉर्म कर रही है. उसके साथ एक छोटा बच्चा शेर के रूप में मौजूद है. परफॉर्मेंस के दौरान अचानक शेर बना बच्चा मजाक में आगे बढ़ता है, जिससे बच्ची घबरा जाती है और जोर से चिल्ला उठती है.
यह भी पढ़ें:- Mata Rani Ke Bhajan: अंबे तू है जगदंबे काली', नवरात्रि पर हर दिन करें मां दुर्गा की आरती और सुने ये 3 माता रानी के भजन
मां शेरावाली बनी बच्ची, अपने शेर से डर गई
दरअसल, वीडियो में बच्ची ने लाल जोड़ा पहना है, माथे पर मुकुट सजाया है और हाथ में त्रिशूल लिया हुआ है. बच्ची के पास ही एक दूसरा बच्चा शेर का रूप धारण किए बैठा है. जैसे ही 'नकली' शेर दहाड़ता है, मां दुर्गा बनी नन्हीं बच्ची बुरी तरह डर जाती है और चिल्लाने लगती है. बच्ची के मासूमियत भरे पल को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसे "जब माता अपनी सवारी से ही डर गईं" जैसे कैप्शन के साथ खूब शेयर किया जा रहा है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @nav_isha_2021 हैंडल से शेयर किया गया है. एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि स्कूल के स्टेज पर एक साधारण सी परफॉर्मेंस तब वायरल हो गई, जब शेर का कॉस्ट्यूम पहने एक बच्चा एक्टिंग करते-करते थोड़ा ज्यादा ही "असली" बन गया. माता रानी का रूप धरे एक बच्ची के साथ यह परफॉर्मेंस बहुत खूबसूरती से शुरू हुई थी, लेकिन शेर की उन अचानक की हरकतों ने सबको हंसा दिया. इस प्यारी सी हलचल ने स्कूल के कार्यक्रमों की मासूमियत और खुशी को बखूबी दिखाया और लोगों को याद दिलाया कि कैसे ये बिना स्क्रिप्ट वाले पल यादों को सचमुच खास बना देते हैं.
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.














