Rajasthan: नागौर पुलिस की अनोखी कार्रवाई, इलेक्ट्रिक कार का ही काट दिया पॉल्यूशन का चालान, जानिए क्या EV कारों का PUC जरूरी?

Nagaur Police EV PUC Challan: राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक कार पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं होने के कारण चालान कर दिया गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस ने इलेक्ट्रिक कार का पॉल्यूशन का चालान काटा
Social Media

Nagaur Police EV PUC Challan: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को इनके नियम‑कानून और काम करने के तरीके की पूरी जानकारी नहीं है. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार का चालान काटे जाने का मामला सामने आया है. दरअसल, नागौर शहर की पुलिस की चालान बनाने की कार्रवाई में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें जीरो कार्बन उत्सर्जन करने वाली टाटा की इलेक्ट्रिक कार का ही प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में चालान काट दिया गया. कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, आमतौर पर ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने पर चालान करती है, लेकिन कई बार बिना गलती के भी चालान कट जाता है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया है, जहां एक इलेक्ट्रिक कार पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं होने के कारण चालान कर दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक टाटा टियागो EV कार दिखाई दे रही है, जिसका PUC न होने पर चालान किया गया है.

वीडियो में कार मालिक पुलिसकर्मी से सवाल करता है कि जब गाड़ी इलेक्ट्रिक है, तो उससे पॉल्यूशन कैसे हो सकता है और PUC की जरूरत क्यों है? वीडियो में युवक पुलिसकर्मी राजकुमार के पास पहुंचे और चालान का कारण पूछा. उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिक वाहन है, जिससे प्रदूषण नहीं होता. इस पर पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि उनकी मशीन में वाहन का PUC सर्टिफिकेट "NIL" दिख रहा है, इसलिए चालान किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा… बस इतना कहा और 2 मिनट में चली गई नौकरी, गुरुग्राम के इस मामले ने सबको चौंका दिया

क्या EV कारों के लिए PUC जरूरी है?

ईवी कार यानी इलेक्ट्रिक वाहन में इंजन या साइलेंसर नहीं होता, इसलिए ये कोई धुआं या गैस नहीं निकालते. कई विशेषज्ञों और आरटीओ नियमों के अनुसार, EV वाहनों को PUC की जरूरत नहीं होती. जैसा कि पेट्रोल या डीजल से चलने वाली गाड़ियां करती हैं. इसलिए पेट्रोल या डीजल की गाड़ियों के लिए पीयूसी जरूरी होता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections | चुनावों की बीच Dilip Ghosh का Mamata सरकार पर निशाना | EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article