कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को कोर्ट से एक हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है, वे अब नियमित जमानत के लिए अदालत जाएंगे. पवन खेड़ा ने असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन विदेशी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था असम पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर पूछताछ के लिए संपर्क किया था, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे.