दिल लगाना मना था: किशोर मंडल और कृष मंडल की रातोंरात बदली किस्मत, Little Singer ने खरीदी 70 लाख की Mercedes

Musical Duo Kishore and Krish Mondal: मंडल ब्रदर्स ने हाल ही में करीब 70 लाख रुपये की लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE खरीदी है. इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है. सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर मंडल और कृष मंडल ने खरीदी 70 लाख की Mercedes

Viral News: सोशल मीडिया ने कई छुपे हुए टैलेंट को पहचान दिलाई है. ऐसे ही दो नाम इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हम बात कर रहे हैं किशोर मंडल और उनके छोटे भाई कृष मंडल की. बेहद कम उम्र में इन दोनों भाइयों ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. खास बात यह है कि कृष अभी सिर्फ 7 साल के हैं, लेकिन उनकी आवाज में जो पकड़ और मिठास है, वह लोगों को हैरान कर देती है.

MSc और B.Ed की डिग्री, फिर भी चला रहा Rapido, नौकरी के लिए पैसेंजर से लगाई गुहार, लड़की ने X पर शेयर की स्टोरी

अक्सर कहा जाता है कि बड़ी पहचान पाने के लिए सालों की मेहनत लगती है. लेकिन मंडल ब्रदर्स ने यह साबित कर दिया कि अगर हुनर सच्चा हो और मेहनत लगातार हो, तो उम्र मायने नहीं रखती. कृष अपने बड़े भाई किशोर के साथ मिलकर गाने गाते हैं. दोनों साथ बैठकर सिंगिंग वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. देखते ही देखते उनके वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज आने लगते हैं. लोग उनकी आवाज के साथ-साथ उनकी सादगी को भी खूब पसंद करते हैं. बिना किसी दिखावे के, सीधे-सादे अंदाज में गाए गए उनके गाने दिल को छू जाते हैं. यही वजह है कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है. कई लोग उनके गानों को री-शेयर करते हैं और कमेंट में उनकी तारीफ करते नहीं थकते.

हाल ही में इन दोनों भाइयों ने अपनी मेहनत का बड़ा फल भी पाया. खबर है कि मंडल ब्रदर्स ने हाल ही में करीब 70 लाख रुपये की लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE खरीदी है. इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है. सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं.

एक गाने ने मचाई तबाही

दरअसल, मंडल ब्रदर्स ने बीते कुछ दिनों पहले 'दिल लगाना मना था' गाने को अपनी आवाज दी थी. ये गाना सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. लोगों ने इस गाने पर जमकर रील्स बनाईं और गाना यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड करने लगा.  म्यूजिक वीडियो में टीवी कलाकार Sanam Johar और Ashi Singh नजर आए. गाने में अधूरी मोहब्बत और ब्रेकअप के बाद की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज पाने वाले इसी गाने की सफलता के बाद मंडल ब्रदर्स ने एक लग्जरी कार खरीद ली है.

किशोर और कृष मंडल ने साबित कर दिया है कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता. अपनी मेहनत, लगन और सुरों के जादू से ये दोनों भाई अब देशभर में पहचान बना चुके हैं. सोशल मीडिया से शुरू हुआ उनका सफर अब बड़ी सफलता की ओर बढ़ता दिख रहा है.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Lal Quila और देश के बड़े मंदिर आतंकियों के निशाने पर, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
Topics mentioned in this article