Women safety auto viral video: सपनों के शहर मुंबई में रोजाना लाखों लोग ऑटो से सफर करते हैं, लेकिन उन्नति देवलिया के लिए पिछला सफर कुछ जुदा ही निकल गया. जैसे ही वो ऑटो में बैठीं, उनकी नजर ड्राइवर की सीट के पीछे लिखे एक नोट पर पड़ी. वहां कोई फिल्मी डायलॉग या पुरानी शायरी नहीं थी, बल्कि एक ऐसा वादा था जिसने सफर की थकान को चेहरे की मुस्कुराहट में बदल दिया.
ये भी पढ़ें:-मम्मी की डांट का खौफ! 12 की उम्र में निगला था थर्मामीटर, 32 साल की उम्र में पेट काटकर निकाला गया बाहर
ड्राइवर का पैगाम- 'मैं भी किसी का बाप और भाई हूं' (mumbai auto driver message)
ऑटो के पीछे बड़े ही साफ दिल से लिखा था, 'मैं भी किसी का पिता और भाई हूं. आपकी सुरक्षा मेरे लिए मायने रखती है, बेफिक्र होकर बैठिए.' यह छोटे से शब्द उन महिलाओं के लिए एक ढाल जैसे हैं, जो अक्सर सफर के दौरान मन में डर लेकर चलती हैं. ड्राइवर ने इस संदेश के जरिए ये साबित कर दिया कि इंसानियत अभी मरी नहीं है और हर मर्द खतरा नहीं होता.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'सुकून' वाली राइड (auto driver message for female passengers)
उन्नति ने जब इस मंजर का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई. वीडियो पर लिखा था, 'जब आपको एहसास हो कि हर कोई खतरा नहीं, कुछ लोग आपके लिए महफूज जगह होते हैं.' लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां डर का माहौल ज्यादा है, वहां ऐसे नेक ख्याल किसी करिश्मे से कम नहीं लगते. वाकई, इस ऑटो वाले ने मीटर से नहीं, बल्कि अपनी नीयत से सबका दिल जीत लिया. यह खबर बताती है कि समाज में भले ही बुराइयां हों, पर अच्छाई की चमक फीकी नहीं पड़ी है. मुंबई के इस अनजान ड्राइवर ने एक बड़ा सबक दिया है कि सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का फर्ज भी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














