मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी, लेकिन निकल चुकी थी उसकी जान - देखे Video

मां हाथी और उसके मृत बच्चे का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चे को छोड़ने से इनकार करती नजर आती है. यह घटना दिखाती है कि जानवर भी इंसानों की तरह गहरा प्यार और दुख महसूस करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मृत बच्चे को छोड़ नहीं पाई मां हाथी, वायरल वीडियो ने दिखाया जानवरों का गहरा दर्द

जंगलों की दुनिया को अक्सर हम सिर्फ जंग और जीवित रहने की लड़ाई के रूप में देखते हैं. लेकिन, एक वायरल वीडियो ने इस सोच को बदल दिया है. इस वीडियो में एक मां हाथी अपने मृत बच्चे को छोड़ने से इनकार करती नजर आती है. उसका दर्द, उसकी बेबसी और उसका प्यार इतना सच्चा है कि इसे देखकर कोई भी भावुक हो जाए. यह दृश्य हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या भावनाएं सिर्फ इंसानों तक सीमित हैं या जानवर भी उतनी ही गहराई से महसूस करते हैं.

मां का दर्द, समझ नहीं पाई बच्चे की मौत

भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान द्वारा शेयर किए गए इस 44 सेकंड के वीडियो में एक मां हाथी अपने मृत बच्चे को बार-बार उठाने और खींचने की कोशिश करती दिखाई देती है. वह जैसे मान ही नहीं पा रही कि उसका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है. कभी उसे उठाने की कोशिश करती है, तो कभी उसे खींचकर आगे बढ़ाती है, मानो उसे फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रही हो. अधिकारी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, दुख केवल इंसानों तक सीमित नहीं है. हाथी भी गहराई से शोक मनाते हैं.

देखें Video:

जानवरों में इंसानों जैसी ही गहराई

हाथियों को दुनिया के सबसे संवेदनशील और सामाजिक जानवरों में गिना जाता है. वे अपने परिवार के साथ गहरा रिश्ता बनाते हैं, जन्म का जश्न मनाते हैं और किसी की मौत पर शोक भी मनाते हैं. इस वीडियो में मां हाथी का अपने बच्चे के लिए प्यार और लगाव साफ दिखाई देता है. कई बार देखा गया है कि हाथी अपने मृत साथियों के पास घंटों या दिनों तक रुकते हैं और उन्हें छोड़ने में समय लेते हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होते ही लोग भावुक हो गए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा, हाथी अपने बच्चे को 22 महीने तक गर्भ में रखता है, यह रिश्ता बहुत गहरा होता है. दूसरे ने कहा, मौत सबके लिए तय है, लेकिन यह दृश्य दिल तोड़ देने वाला है. एक ने लिखा, कुछ प्रजातियां हम इंसानों से भी ज्यादा भावनात्मक और विकसित हैं.

यह भी पढ़ें: ऑफिस जॉब छोड़कर डिलीवरी बॉय बन गया 22 साल का युवक, अब महीने की कमाई जान हर कोई हैरान!

Advertisement

चलती ट्रेन में यात्रियों ने की आरती, रेल के डिब्बे को बना दिया मंदिर, लोग बोले- पूजा या नियमों का उल्लंघन?

चल नहीं पा रहा था, फिर भी गुरुद्वारे पहुंचा… हिम्मत और आस्था का ऐसा संगम आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

Featured Video Of The Day
Iran America War: 'यूरेनियम हमें दे दो...' जंग के बीच रूस ने ईरान से क्यों मांगा यूरेनियम? #russia