दुल्हन पर फूलों की जगह हुई पैसों की भयंकर बारिश, ससुराल वालों ने बहूरानी पर उड़ाए 8.5 करोड़ के नोट

ढोल की थाप, रोशनी से जगमग मंच और बीच में खड़ा नया नवेला जोड़ा. सब कुछ शाही लग रहा था, लेकिन अगले ही पल ऐसा नजारा दिखा कि लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं. यह सिर्फ शादी नहीं, बल्कि दौलत की ऐसी बारिश थी, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाबू भैया सब पैसों का खेल है...पंजाबी शादी में दूल्हे के परिवार ने बहू पर उड़ा डाले 8.5 करोड़ के नोट

Wedding Money Rain Video: सोचिए, डीजे की धुन बज रही हो, लाइट्स चमक रही हों, दूल्हा दुल्हन स्टेज पर मुस्कुरा रहे हों और तभी आसमान से फूल नहीं, बल्कि नोटों की बारिश शुरू हो जाए. जी हां, ऐसा मंजर जिसने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया और इंटरनेट पर तो जैसे तहलका ही मच गया. यह सिर्फ एक शादी का जश्न नहीं था, बल्कि शानो-शौकत की ऐसी नुमाइश थी जिसे देखकर हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि...क्या सच में इतने पैसे उड़ा दिए गए?

ये भी पढ़ें:-97 साल के शख्स की मोहब्बत पर मुहर, केस करने के बावजूद अदालत में हार गए बेटे

जब जश्न बना दौलत की बारिश (Punjabi Groom Family Showers Money On Bride)

इन दिनों एक पंजाबी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन मंच पर खड़े हैं और उनके ऊपर नोटों की गड्डियां उड़ाई जा रही हैं. दावा किया जा रहा है कि करीब 8.5 करोड़ रूपये कैश दुल्हन पर बरसाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भव्य पंजाबी शादी लुधियाना से जुड़ी बताई जा रही है. मेहमान और परिवार के लोग बोरियों में नोट भरकर लाते हैं और दुल्हन पर बरसा देते हैं. पूरा डांस फ्लोर cash shower से ढक जाता है.

ये भी पढ़ें:-प्रेग्नेंट हुई तो DNA से करूंगी बाप का पता...जुड़वां भाइयों को एक साथ डेट कर रही ये लड़की, शॉकिंग लव स्टोरी

नोटों के ढेर पर खड़ा था मंच (Stage Covered in Currency Notes)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा भी खुद गड्डियां उठाकर दुल्हन पर उड़ा रहा है. शादी का यह अंदाज कई लोगों के लिए हैरत भरा रहा. अब यही वजह है कि, यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. हालांकि, 8.5 crore rupees उड़ाने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-3 लाख की सैलरी, 1 लाख की SIP और शादी का फंड, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Debate on Social Media)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @1000thingsinludhiana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. हजारों लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतने पैसों में कई गरीब बेटियों की शादी हो सकती थी. वहीं कुछ ने कहा कि, पैसा दान करना बेहतर होता. जबकि कई लोगों ने इसे Punjabi wedding tradition और शानो शौकत का हिस्सा बताया. शादी यादगार बनानी चाहिए, लेकिन कैसे और कितनी शिद्दत से, यह सोचने वाली बात है. यह वीडियो जश्न के साथ-साथ एक सवाल भी छोड़ गया है.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर Kiren Rijiju का बड़ा हमला, बताया देश के लिए सबसे बड़ा खतरा... मचा घमासान | Top News