Unique Bike Modification Video: सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी का ऐसा 'तूफान' आया है कि, बाइक लवर्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे है. एक शख्स ने अपनी बाइक को दो हिस्सों में बांट दिया है और उसे ऐसे मॉडिफाई किया है कि हैंडल और पीछे का हिस्सा अलग-अलग दिशाओं में काम करते दिख रहे हैं. सड़क पर जब यह मशीन फर्राटे भरती निकली, तो पीछे चल रहे कार सवार भी चिल्ला उठे 'गुरु, कमाल कर दिया.'
ये भी पढ़ें:-'यमराज' को छूकर 'टच मी टच मी' खेल रहा था लड़का! सांप ने जब छाती पर चढ़कर फैलाया फन, तो जोड़ने लगा हाथ-पैर
भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन कभी-कभी कुछ लोग ऐसा 'कारनामा' कर देते हैं कि दुनिया बस देखती रह जाती है. एक्स (X) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ऐसी बाइक दिखाई दे रही है, जिसे देखकर आपका सिर चकरा जाएगा. शख्स ने अपनी साधारण सी दो पहिया बाइक को तीन पहिया वाहन में बदल दिया है, लेकिन पेंच यह है कि इसका हैंडल और मुख्य बॉडी एक-दूसरे से काफी दूरी पर फिक्स किए गए हैं.
इंजीनियरिंग फेल, 'देसी जुगाड़' पास! (Unique Modified Bike Stuns Social Media)
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार हैं और वे बड़े आराम से हाईवे पर दौड़ रहे हैं. आमतौर पर बाइक का हैंडल और इंजन एक साथ जुड़े होते हैं, लेकिन यहां मॉडिफिकेशन का लेवल कुछ और ही है. हैंडल कहीं और से कंट्रोल हो रहा है और पीछे की बॉडी किसी और हिस्से से जुड़ी है. इस कलाकारी को देखकर पीछे चल रहे एक कार सवार ने अपना मोबाइल निकाला और इस हैरतअंगेज मंजर को कैद कर लिया.
ये भी पढ़ें:-फौलादी सांड का कहर! लोहे के ट्रैक्टर को तिनके की तरह हवा में उछाला, चाबी छोड़ जान बचाकर सरपट दौड़ा ड्राइवर
इंटरनेट पर 'क्रिएटिविटी' के चर्चे (Netizens React to Mind-Blowing Modification)
इस वीडियो को @shantanukumarr नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. लोग कमेंट्स में शख्स को 'दिमाग का बादशाह' बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इतना जबरदस्त मॉडिफिकेशन देखने के लिए तो अलग से टैलेंट चाहिए.' वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि इस बाइक को चलाने के लिए अलग से ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी. हालांकि, यह जितना मजेदार है, सुरक्षा के लिहाज से उतना ही चुनौतीपूर्ण भी लग रहा है. भले ही यह मॉडिफिकेशन देखने में बहुत कूल और 'हटके' लग रहा हो, लेकिन सड़क सुरक्षा नियमों के हिसाब से इसे रिस्की भी माना जा सकता है, फिर भी इस शख्स की क्रिएटिविटी ने साबित कर दिया कि अगर इरादा पक्का हो, तो कबाड़ से भी 'अजूबा' बनाया जा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














