क्या शादी के खाने में होनी चाहिए Maggi? जब वेडिंग बुफे छोड़ मैगी स्टॉल पर टूट पड़े मेहमान, Video वायरल

एक शादी में लगे मैगी स्टॉल पर उमड़ी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब लोग हर भारतीय शादी में मैगी को अनिवार्य बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर कंपनी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शाही पकवान रह गए पीछे, मैगी स्टॉल ने लूट ली महफिल!

भारतीय शादियों में इन दिनों भव्य बुफे, लाइव काउंटर और तरह-तरह के पकवान आम हो गए हैं. लेकिन, हाल ही में एक शादी में लगा एक साधारण मैगी स्टॉल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वजह थी उस स्टॉल पर उमड़ी भारी भीड़. यह चर्चा तब शुरू हुई जब आदित्य वर्मा नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के वेन्यू पर लगे मैगी काउंटर के आसपास मेहमानों की लंबी भीड़ लगी हुई है.

शाही पकवानों के बीच मैगी ने मारी बाजी

वीडियो में साफ नजर आता है कि जहां एक तरफ शादी में कई तरह के व्यंजन मौजूद थे, वहीं सबसे ज्यादा भीड़ मैगी स्टॉल पर दिखी. आदित्य वर्मा ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा, कि वेडिंग प्लानर्स और कैटरर्स को इससे सीख लेनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि मैगी को हर भारतीय शादी में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि मेहमान इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

देखें Video:

कंपनी ने भी दिया मजेदार जवाब

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आने लगीं. एक यूजर ने लिखा, मैगी तो पहली मोहब्बत है भाई. दूसरे ने कहा, इसे कम्पलसरी कर दो. वहीं एक यूजर ने शेयर किया, मेरी शादी में तो यह पहले से ही थी. मामला तब और दिलचस्प हो गया जब इंस्टेंट नूडल ब्रांड Maggi के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने कमेंट में इस विचार से सहमति जताई, जिससे चर्चा और तेज हो गई.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे शख्स ने बताया बेंगलुरु क्यों है ‘वर्ल्ड क्लास', बस ये 4 चीजें सुधर जाएं…

रात में बार-बार उठने से छुटकारा, सोते समय आपके इशारों से कंट्रोल होगा पंखा, इंजीनियर ने बना डाला AI रूममेट!

Advertisement

इंडिया जैसा कोई नहीं! विदेशी व्लॉगर ने गिनाईं भारत की ऐसी खूबियां, जानकर भारतीय भी रह गए हैरान

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 'BJP की जीत तय' Rajnath Singh का बड़ा दावा! | Mamata Banerjee |NDTV India