दिल्ली मेट्रो में ‘तेरी दीवानी’ पर अचानक झूम उठा शख्स, फिर जो हुआ, यात्रियों के चेहरे देख सब समझ जाएंगे आप!

दिल्ली मेट्रो में एक युवक का ‘तेरी दीवानी’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जहां कुछ यात्रियों ने इसे एंटरटेनिंग बताया, वहीं कई लोग असहज नजर आए. इस वीडियो ने पब्लिक प्लेस में व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पब्लिक प्लेस बना डांस फ्लोर! दिल्ली मेट्रो में शख्स का वीडियो देख बंट गया इंटरनेट

सोशल मीडिया के दौर में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. कभी सड़क पर, कभी मॉल में, तो कभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अजीबोगरीब वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स गाने पर डांस करता नजर आ रहा है. लेकिन, इस वीडियो की खास बात सिर्फ उसका डांस नहीं, बल्कि यात्रियों के रिएक्शन हैं, जो बहुत कुछ बयां कर रहे हैं.

दिल्ली मेट्रो के एक कोच में एक युवक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह तेरी दीवानी गाने पर स्लो और एक्सप्रेसिव डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर स्वास्तिक (@btw_swastik) ने शेयर किया है. शुरुआत में यह एक सामान्य डांस जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में युवक पूरे कोच में घूम-घूमकर परफॉर्म करने लगता है. वह मेट्रो के पोल का सहारा लेकर घूमता है, झूलता है और अलग-अलग स्टेप्स करता है.

डांस बना ‘स्पेक्टेकल'

डांस के दौरान एक समय ऐसा भी आता है जब वह पोल पकड़कर नीचे की ओर झुक जाता है और फिर वापस उठकर डांस जारी रखता है. इस दौरान वह कई यात्रियों से टकराता भी नजर आता है, जिससे स्थिति थोड़ी असहज हो जाती है. मेट्रो का कोच पहले से ही भीड़भाड़ वाला था, ऐसे में यह परफॉर्मेंस नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया.

देखें Video:

Advertisement

यात्रियों के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यात्रियों के रिएक्शन हैं. कुछ लोग इस डांस को देखकर मुस्कुराते और एक-दूसरे से नजरें मिलाते दिखे. वहीं, कुछ लोग असहज नजर आए और चुपचाप खड़े रहे. कई यात्रियों ने दूरी बनाने की कोशिश की, ताकि उनसे टकराव न हो. कुछ ने तो नजरें ही फेर लीं, मानो इस स्थिति से बचना चाहते हों.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का विषय बन गया है. कुछ लोगों ने इसे मजेदार और एंटरटेनिंग बताया. उनका कहना है कि ऐसे वीडियो रोजमर्रा की जिंदगी की एकरसता को तोड़ देते हैं. वहीं, दूसरी ओर कई यूजर्स ने इसे पब्लिक स्पेस में गलत व्यवहार बताया. उनका मानना है कि इस तरह की हरकतें दूसरों के पर्सनल स्पेस में दखल देती हैं और असुविधा पैदा करती हैं. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अब ऐसे स्टंट्स सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किए जाते हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दोगुनी सैलरी का ठुकराया ऑफर! महिला ने बताई 5 बड़ी वजह, क्यों लाइफ में अब कभी नहीं करेगी कॉर्पोरेट जॉब

क्रेडिट कार्ड बंद करने में देरी बैंक को पड़ी भारी! ग्राहक को मिला 3.21 लाख रु का मुआवज़ा, जानिए पूरा मामला

जापानी भाषा में बात कर वाराणसी का टूर गाइड हुआ वायरल, कही ऐसी बात, इंटरनेट पर छा गया शख्स - देखें Video

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में हो गया कांड!