पहली बार पोस्टर पर दिखा बेटा, देखकर नहीं रहा माता-पिता की खुशी का ठिकाना, फिर जो हुआ, Video भावुक कर देगा

मुंबई के युवक आदर्श ने अपने माता-पिता को पहली बार अपना मॉडलिंग पोस्टर दिखाया. माता-पिता की भावुक और गर्व भरी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहली बार पोस्टर पर दिखा बेटा, मां-बाप की खुशी ने जीत लिया इंटरनेट का दिल

मुंबई से एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक अपने माता-पिता को पहली बार अपना मॉडलिंग पोस्टर दिखाता है, और उनकी भावुक प्रतिक्रिया लोगों का दिल जीत रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @adarshj_iji नाम के युवक ने शेयर किया है. उन्होंने इस खास पल को 'ड्रीम कम ट्रू' यानी सपना सच होने जैसा बताया.

स्पोर्ट्सवियर पोस्टर में दिखा बेटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि आदर्श अपने माता-पिता को एक कपड़ों की दुकान के अंदर ले जाते हैं. वहां वह उन्हें ऊपर लगे एक बड़े पोस्टर की ओर इशारा करते हैं. यह पोस्टर ब्रांड के 'एक्टिव वियर' सेक्शन के लिए लगाया गया था, जिसमें आदर्श स्पोर्ट्सवियर मॉडल करते नजर आते हैं. जैसे ही माता-पिता की नजर पोस्टर पर पड़ती है, उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देने लगती है. मां गर्व से पोस्टर को देखती हैं, जबकि पिता हंसते हुए अपने बेटे और पोस्टर के बीच नजरें घुमाते हैं.

देखें Video:

हर मॉडल का सपना...

वीडियो में स्क्रीन पर लिखा दिखाई देता है, हर मॉडल का सपना. पोस्ट के कैप्शन में आदर्श ने लिखा, कि यह उनके लिए बेहद खास पल था, क्योंकि जिन लोगों ने शुरुआत से उन पर भरोसा किया, वही लोग पहली बार उन्हें एक बड़े पोस्टर पर देख रहे थे. उन्होंने लिखा, सपना सच होने जैसा पल. जिन लोगों ने मुझ पर सबसे पहले भरोसा किया, वे पहली बार मुझे पोस्टर पर देख रहे हैं. यह पल मेरे लिए सब कुछ है.

Advertisement

लोगों की भावुक प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कई यूज़र्स ने कहा कि माता-पिता के चेहरे पर दिख रहा गर्व इस पल को और भी खास बना देता है. एक यूज़र ने लिखा, तुमने कर दिखाया भाई, हम तुम्हारे लिए खुश हैं. वहीं, कई लोगों ने दिल वाले इमोजी और बधाई संदेश भेजते हुए कहा कि यह वीडियो उस खुशी को दिखाता है जो माता-पिता अपने बच्चों की सफलता देखकर महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें: रोज़ 2500 रु कमाने का दावा! मुंबई के ऑटो ड्राइवर की महीने की कमाई सुन लोग हैरान, बोले- डिग्री बेकार है क्या?

Advertisement

मेड दीदी बन रहीं एंटरप्रेन्योर! महिला का दावा- 40 हजार महीना कमा रहीं हाउस हेल्प, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

60 हज़ार में खरीदी थी जमीन, दशकों बाद मिली 25 करोड़ कीमत! वायरल कहानी से आपको भी होगा फायदा

Featured Video Of The Day
US Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में अमेरिका का चौथा विमान क्रैश, क्या फेल हो रहा है US Defense System?