Blinkit बना 'लाइफसेवर', 4 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस, यूजर की कहानी वायरल

Blinkit Ambulance: हरप्रीत नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे Blinkit की एम्बुलेंस सर्विस ने मेडिकल इमरजेंसी के दौरान उनकी दोस्त की मां की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Blinkit Ambulance ने बचाई जान

Blinkit Ambulance: आज के समय में टेक्नोलॉजी सिर्फ ग्रॉसरी या सामान की डिलीवरी तक सीमित नहीं रह गई है. अब यही टेक्नोलॉजी कई बार लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभा रही है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानतें हैं क्या है पूरा मामला- 

दरअसल, ये मामला क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit की एम्बुलेंस सर्विस से जुड़ा है. हरप्रीत नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे Blinkit की एम्बुलेंस सर्विस ने मेडिकल इमरजेंसी के दौरान उनकी दोस्त की मां की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. हरप्रीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, सुबह उनके एक क्लासमेट ने Gurugram में अपनी मां के लिए एम्बुलेंस बुक की थी. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि एम्बुलेंस सिर्फ 4 मिनट के अंदर उनके घर पहुंच गई. इसके बाद मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और करीब 20 मिनट के अंदर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया.

यह भी पढ़ें- 1 मिनट में $1.7 मिलियन की ज्वेलरी साफ! इंडियन-अमेरिकन स्टोर में 'फिल्मी स्टाइल' लूट का वीडियो वायरल

हरप्रीत ने अपने पोस्ट में एम्बुलेंस के ड्राइवर और पैरामेडिक स्टाफ की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि दोनों अटेंडेंट और ड्राइवर बेहद प्रोफेशनल थे और पूरे रास्ते मरीज का बहुत अच्छे से ध्यान रखते रहे.

उन्होंने आगे बताया कि जब अस्पताल में जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो गईं और मरीज की हालत स्थिर हो गई, तब मरीज का बेटा एम्बुलेंस स्टाफ को धन्यवाद कहने के लिए बाहर गया. लेकिन तब तक एम्बुलेंस टीम वहां से जा चुकी थी. बाद में परिवार को यह भी पता चला कि इस सर्विस के लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया गया.

Advertisement

Blinkit को दिया यह सुझाव

इस घटना के बाद हरप्रीत ने Blinkit को धन्यवाद करते हुए एक सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने ऐप में ऐसा फीचर जोड़ना चाहिए जिससे लोग एम्बुलेंस स्टाफ को छोटा-सा थैंक-यू या टिप दे सकें. इसके साथ ही उन्होंने ऐप में एम्बुलेंस क्रू के लिए रेटिंग सिस्टम जोड़ने की भी बात कही, ताकि लोगों को बेहतर सर्विस देने वाले कर्मचारियों को सराहा जा सके.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हरप्रीत की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने Blinkit की इस पहल की जमकर तारीफ की. लोगों का कहना है कि ऐसी सर्विस इमरजेंसी के समय मरीज और उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर इस तरह की सुविधाएं और बढ़ें, तो भारत में हेल्थकेयर सिस्टम को भी काफी मजबूती मिल सकती है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, अराश-2 सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article