दुल्हन को गोद में उठाया, फिर काफी दूर तक ले गया शख्स, पापा-पापा चिल्लाती रही लड़की, यूजर्स बोले- विदाई है या किडनैपिंग!

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का जोड़ा पहने एक लड़की को शख्स गोद में उठाकर गाड़ी तक ले जा रहा है. इस दौरान वीडियोग्राफर ने हर लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुल्हन को घर से गोद में उठाया, फिर ऐसे हुई विदाई

शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर डांस, विदाई और खाने की मारा-मारी को लेकर बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर कई बार तो हम हैरान रह जाते हैं और कई बार हम अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन की विदाई दिखाई गई है. लेकिन विदाई का तरीका देख लोगों ने वीडियो पर अपने अजीब-अजीब रिएक्शन दिए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये विदाई कम लड़की की किडनैपिंग ज्यादा लग रही है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का जोड़ा पहने एक लड़की को शख्स गोद में उठाकर गाड़ी तक ले जा रहा है. इस दौरान वीडियोग्राफर ने हर लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया है. दुल्हन ज़ोर-ज़ोर से पापा-पापा चिल्लाकर रो रही है. लोगों का मानना है कि जो लड़का दुल्हन को गोद में उठाकर ले जा रहा है वो लड़की का भाई हो सकता है. वीडियो के वायरल होते ही लोग मज़े लेने लगे. लोगों ने कमेंट में कहा कि देखकर लग रहा है कि ऐसे तो विदाई नहीं किडनैपिंग होती है.

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @krishna_01__uk नाम के यूजर ने 29 सितंबर को शेयर किया था. वीडियो को अबतक 1 लाख 88 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कैप्शन में लिखा है- कुछ नहीं भाइयों दुल्हन की विदाई हो रही है. लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कभी बेटी विदा करना तब समझोगे. दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत कठिन है एक बिटिया के लिए घर छोड़ना. तीसरे यूजर ने लिखा- जिसके घर बेटियां है सिर्फ वो ये समझ सकता है. 

Advertisement

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर NDTV के LIVE Debate में भिड़ गईं BJP-Congress की महिला प्रवक्ता
Topics mentioned in this article