शख्स ने टेप से बना डाली खाट, अजब-गजब जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोग बोले- इसे कहते हैं असली देसी इनोवेशन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा अजब-गजब जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल, एक शख्स ने टेप का इस्तेमाल करके पूरी की पूरी खाट बना डाली, जो देखने में मजबूत और काम की लग रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टेप से बना डाली खाट
Social Media

Viral Jugaad Video: दुनियाभर में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी बिल्कुल भी नहीं है. बड़ी सी बड़ी मुश्किल का हल लोग अपने सस्ते जुगाड़ से निकाल ही लेते हैं. सोशल मीडिया पर भी आए दिन जुगाड़ के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो किसी-किसी को देखकर लोग हैरान ही रह जाते हैं. हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने टेप की मदद से ही जुगाड़ू खाट बना डाली है. वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान ही रह गए हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूल से घर लौट रहे बच्चे ने बारात में किया जबरदस्त डांस, देखकर झूम उठे बाराती, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

टेप से बनाई जुगाड़ू खाट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा अजब-गजब जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल, एक शख्स ने टेप का इस्तेमाल करके पूरी की पूरी खाट बना डाली, जो देखने में मजबूत और काम की लग रही है. शख्स के पास खाट का फ्रेम पहले से तैयार होता है, वह बस टेप क्रॉस पैटर्न में लगाता है, जिससे खाट पर वजन पड़ने के बावजूद वह आसानी से नहीं टूटती. शख्स खुद उस खाट पर लेटकर इसकी मजबूती भी दिखाता है, जिसे देखकर लोग और ज्यादा चौंक जाते हैं.

आप भी देखिए ये वीडियो


कमेंट सेक्शन में लोग दे रहे अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं

इस अजब-गजब जुगाड़ का वीडियो X पर @RealTofanOjha नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 91 हजार से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'होनहारों की कमी नहीं यहां भी, गजब- गजब लोग हैं', दूसरे यूजर ने लिखा 'जबरदस्त जुगाड बनाया है इस भाई ने', एक अन्य यूजर ने लिखा 'इसे कहते हैं असली देसी इनोवेशन – टैप वाली खटिया'.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Blinkit बना 'लाइफसेवर', 4 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस, यूजर की कहानी वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Drone हमले के बाद Dubai Airport पर लगी भीषण आग, उड़ाने अस्थायी रूप से स्थागित | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article